फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   cuddle shop in japan coustmer can sleep without sex

कडल शॉप, मतलब 'फुल रोमांस विदाउट सेक्स'

Fri, 26 Oct 2012 12:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 26 Oct 2012 12:46 PM IST
विज्ञापन
cuddle shop in japan coustmer can sleep without sex
अकेला आदमी क्या चाहता है? एक हसीना की बांहों में कुछ रोमांस भरे पल। थोड़ा प्यार, कुछ मस्ती भरी तकरार और हसीना की बांहों में सकून भरी नींद। अगर आप भी अकेले हैं और ये ख्वाब देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जापान की राजधानी टोक्यो में एक 'कडल शॉप' है जहां अकेला कस्टमर हसीन लड़की के साथ रात भर सो सकता है। चौंकिए मत, ये वेश्यालय नहीं है। यहां एकमुश्त रकम देने के बाद आप एक लड़की के साथ सो तो सकते हैं लेकिन सेक्स नहीं कर सकते।
विज्ञापन


फुल रोमांस विदाउट सेक्स
टोक्यो के पास अकीहाबारा इलेक्ट्रानिक डिस्ट्रिक्ट में अनोखी कडल शॉप 'सोइने' खुल गई है। दुकान के मालिक की मानें तो कस्टमर यहां 37 डॉलर प्रति घंटा का भुगतान करके मनपसंद लड़की के साथ वक्त गुजार सकता है। हालांकि इस दौरान वो लड़की के साथ रोमांस कर सकता है लेकिन सेक्स की मनाही है। दुकान के मैनेजर ने अपना नाम कोडा बताते हुए कहा कि यहां 'सेक्स सर्विस' नहीं है, लेकिन अकेले मर्द यहां सकून और मस्ती भरे पल गुजार सकते हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प ऑफर
कोडा ने ये दुकान एक माह पहले ही खोली है और यहां कस्टमर को सर्विस देने के लिए 17 से 25 साल के बीच सात महिला कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी आरामदायक गुदगुदे बिस्तरों वाले कैविनों में कस्टमर को सकून भरे पल मुहैया कराती हैं। ये कैबिन शांत, स्वच्छ और हल्की रोशनी युक्त हैं। हर कैबिन में क्वीन साइज का बिस्तर है जिस पर नर्म मुलायम कुशन पड़े हैं। रंग बिरंगे अच्छी क्वालिटी के परदे लहरा रहे हैं और कुल मिलाकर माहौल रोमांस और सकून भरा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सकुरा नामक कर्मचारी ने बताया कि यहां पर कस्टमर को राहत भरा माहौल दिया जाता है लेकिन सेक्स उपलब्ध नहीं है। कस्टमर की पसंद के ही कॉस्टयूम पहने जाते हैं। इन कॉस्टयूम में पजामे अलावा स्कूल यूनिफॉर्म, ब्लू मिनी स्कर्ट के साथ सेलर सूट (जापान के पॉपुलर कार्टून केलर मून से प्रेरित)  हो सकता है। अगर कस्टमर लड़की का आउटफिट बदलवाना चाहता है उसे आठ डॉलर अतिरिक्त देने होंगे।

स्टेंडर्ड कोर्स - पार्टनर के साथ गद्दे पर लेटना, अवधि - 20 मिनट से 10 घंटे तक, चार्ज - 37 डॉलर से 390 डॉलर

पार्टनर की गोद में सिर रखकर सोने के लिए आपको आठ डॉलर (प्रति तीन मिनट) चुकाने होंगे। अगर पार्टनर को गोद में लिटाना चाहते हैं तो 16 डॉलर (प्रति तीन मिनट) चुकाने होंगे। आप पार्टनर की पीठ पर हाथ रखना चाहते हैं, या उसके सिर के नीचे हाथ का तकिया बनाना चाहते हैं, आलिंगन करने, गुदगुदाने, सहलाने जैसे काम के लिए अलग अलग चार्ज हैं।

फन का भी है इंतजाम
यहां कस्टमर के लिए कुछ फन का भी इंतजाम है। आप चाहें तो पार्टनर की आंखों में आंखें डालकर ताक सकते हैं। ताकने के लिए ऑठ डॉलर प्रति मिनट चुकाने होंगे। सबसे ज्यादा मजेदार ऑफर है स्लैपिंग (थप्पड़) का। आप आठ डॉलर में यहां मनचाही लड़की से थप्पड़ खा सकते हैं। इसके पीछे का तर्क देते हुए कोडा कहते हैं कि कुछ क्लाइंट्स को लड़कियों के हाथ से तमाचा खाने में मजा आता है।  


कहां से मिला आइडिया

कोडा को कडल शॉप का आइडिया न्यूयार्क में जैकलीन सेमुअल के ब्लॉग से मिला। जैकलीन ने शहर में अकेले मर्दो के लिए बिजनेस खोला है जो काफी लोकप्रिय है। जहां लड़की को गले लगाने, चिपटकर लेटने या चूमने के लिए 37 डॉलर प्रतिघंटा चार्ज किया जाता है। कोडा ने कहा कि जापानी मर्द भी लगातार काम से थकने के बाद अकेलापन महसूस करते हैं और चाहते हैं कि कोई उन्हें प्यार करे और उनकी देखभाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed