{"_id":"54ad8f5c66c56a8e3b46c8a1863d921b","slug":"cows-in-france-drinking-two-bottles-of-wine-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली गाय! वाइन पीकर मिलती है खुशी तब देती है दूध","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
टल्ली गाय! वाइन पीकर मिलती है खुशी तब देती है दूध
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सोचते हैं कि वाइन पीने का शौक केवल इंसानों को होता है, तो हम आपको बता दें कि जानवर भी कम पीने के शौकीन नहीं होते।
विज्ञापन
फ्रांस में तो ऐसी भी गाय हैं, जो हर रात दो बोतल वाइन पीने की आदी हैं। फ्रांस के दक्षिणी हेराल्ट प्रांत में कुछ गाय ऐसी हैं, जिनका लाइफस्टाइल काफी लग्जरीयस है और वे इंसानों की तरह नियम से वाइन पीती हैं।
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, लाइवस्टॉक फार्म के मालिक ने बताया कि वाइन पीने से गाय खुश रहती हैं। और इससे उनका मांस भी स्वादिष्ट बनता है।
विज्ञापन
यहां शराब का नाम लेने पर भी लगता है जुर्माना
इतना ही जिन देशों में गाय का मांस खाया जाता है, वहां के बावर्ची भी मानते हैं कि ऐसी गाय का मांस ज्यादा स्वादिष्ट होता है, जो वाइन पीती हैं।
वाइन मेकर जीन चार्ल्स तस्तावी ने बताया कि गाय को वाइन देने का आइडिया उन्हें पहली बार तब आया, जब उन्होंने अपनी गाय को खाने में कुछ अंगूर दिए।
चाबालियर फार्म के मालिक बताते हैं कि गायों को वाइन देने का विचार काफी अच्छा है। इससे जानवर भी खुश रहते हैं। बात केवल पिलाने तक नहीं है। जापान में फार्म मालिक बीयर से अपने जानवरों की मसाज करते हैं ताकि उनका शरीर गठीला बना रहे।
विज्ञापन