फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   cows_cause_methane_blast

गायों ने छोड़ी गैस और हो गया धमाका

Wed, 29 Jan 2014 11:35 AM IST
Updated Wed, 29 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
cows_cause_methane_blast

जर्मनी में एक ऐसा वाकया पेश आया जिसे सुनकर बड़ी हैरानी होती है। मामला यह है कि जर्मनी में एक कस्बा है रेसडोर्फ़, जहां एक डेयरी में धमाका हो गया।

विज्ञापन


दूर हो जाएगा टूथपेस्ट से जुड़ा एक बहुत बड़ा भ्रम, पढें ये खबर
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस धमाके के लिए डेयरी में बंधी गायें ज़िम्मेदार हैं। पुलिस का दावा है कि धमाका उस मीथेन गैस की वजह से हुआ जो इन गायों ने छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद तो था HIV संक्रमित, पर सेक्स कर औरों को भी बनाया

डेयरी में दस-बीस नहीं बल्कि पूरी 90 गायें बंधी थीं। मीथेन गैस की वजह से हुआ यह धमाका इतना ज़ोरदार था कि डेयरी की छत टूट-फूट गई और एक गाय ज़ख्मी भी हो गई।


खूबसूरती ऐसी की, थम जाएगी दिल की धड़कन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ''इलेक्ट्रिक चार्ज की वजह से गैस ने आग पकड़ी और धमाका हो गया।''

मीथेन और अमोनिया

स्थानीय मीडिया का कहना है कि आपातसेवा से जुड़े कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद गैस की मात्रा नापी ताकि आगे किसी और धमाके की आशंका को ख़त्म किया जा सके।

cow













'पकड़ तो लिया, पर अब इसे खाऊं तो खाऊं कैसे?'

माना जाता है कि गायें हर दिन 500 लीटर तक मीथेन गैस उत्सर्जित करती हैं। इसी तरह, बूचड़खानों से व्यापक स्तर पर मीथेन गैस निकलती है जहां बड़े पैमाने पर मवेशियों को मांस के लिए काटा जाता है।

मीथेन, ग्रीन हाउस गैसों की श्रेणी में आती है जिन्हें पर्यावरण के लिए ख़तरा माना जाता है। गायें सिर्फ़ मीथेन ही नहीं, बड़ी मात्रा में अमोनिया गैस भी उत्सर्जित करती हैं जिससे मिट्टी और पानी दोनों ही ज़हरीले हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed