{"_id":"fc3287441e4c490c33cb9b009011ad6d","slug":"cow-quadruplets-born-on-cuba-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय है या फैक्ट्री, एक साथ पैदा किए चार बछड़े","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गाय है या फैक्ट्री, एक साथ पैदा किए चार बछड़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अक्सर सुना होगा कि फलां औरत ने दो बच्चों को जन्म दिया या फिर तीन बच्चों को जन्म दिया। कई बार ये भी सुनने में आया है कि किसी औरत ने एक साथ पांच बच्चों को जनम दिया। लेकिन क्या कभी किसी गाय के लिए ऐसा सुना है?
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, क्यूबा के पिकादोरा में एक डेयरी फार्म की गाय ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। आश्चर्य की बात ये है कि ये चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
हवाना से करीब 70 किमी की दूरी पर पिकादुरा की डेयरी संख्या 128 में जन्मे ये चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और इनकी मां भी ठीक है।
डेयरी के मालिक ने बताया कि वो खुद भी इस बात से सकते में है। ये गाय तीन साल की है। एलेली नाम की इस गाय ने 29 अगस्त को बछड़ों को जन्म दिया। चार बच्चों में से तीन बछड़े हैं और एक में मादा और नर लोगों के लक्षण हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी और ब्रिटिश वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 करोड़ बछड़ों के जन्म में से कोई एक बार ही कोई गाय एकसाथ चार बछड़ों को जन्म देती है।