{"_id":"16f05016-ee01-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"couple-didn-t-know-that-how-to-get-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें नहीं पता, बच्चा पाने के लिए जरूरी है सेक्स","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इन्हें नहीं पता, बच्चा पाने के लिए जरूरी है सेक्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात थोड़ी पुरानी जरूर है लेकिन है काफी मजेदार। पढ़कर आपको हंसी भी आ सकती है और तरस भी। अब आप क्या महसूस करते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन ये कहानी है जर्मनी के जोड़े की। जिसे ये ही नहीं पता था कि बच्चे पैदा कैसे होते हैं।
विज्ञापन
दिल के लिए अच्छा है सेक्स
विज्ञापन
स्टनिंग स्टफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, जर्मनी के इस जोड़े की शादी के आठ साल बीत चुके थे लेकिन दोनों अभी तक मां-बाप नहीं बन सके थे। आठ साल तक उन्हें यही लगता रहा कि उनके अंदर कोई कमी है और इसी कमी का पता करने के लिए दोनों फर्टिलिटी सेंटर भी चले गए।
विज्ञापन
30 साल की बीवी और 36 साल के इस पति को लगा कि यहां उनकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। डॉक्टरों ने भी कुछ टेस्ट करे लेकिन टेस्ट में कहीं भी ये नहीं आया कि दोनों के अंदर कोई कमी है।
क्लिनिक के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब उनसे पूछा गया कि उनकी सेक्स लाइफ कैसी है? और वो सेक्स कैसे करते हैं तो दोनों अचरज भरी नजरों से हमें देखने लगे। जैसे ये नाम ही उन्होंने पहली बार सुना हो। अलबत्ता उन्होंने तो पूछ भी लिया कि इसका क्या मतलब?
दरअसल ये जोड़ा बेहद धार्मिक परिवार से ताल्लुक रखता है, जहां सेक्स आदि पर कभी कोई बात ही नहीं होती। और उन्हें आठ साल तक पता ही नहीं था कि गर्भवती होने के लिए सेक्स करना जरूरी है।
हालांकि अब कुछ भी ऐसा नहीं है और दोनों का एक नौ महीने का बच्चा है।