फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Couple arrested after operating zoo inside their home

इसे जोड़े ने घर को क्यों बना दिया चिड़ियाघर

Sun, 11 Aug 2013 07:29 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Aug 2013 07:29 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested after operating zoo inside their home

हम सभी के लिए जानवरों की दुनिया आकर्षण और रोमांच, दोनों पैदा करती है। बचपन में आप भी चिड़ियाघर घूमने जरूर गए होंगे, लेकिन इस जोड़े का लगाव कुछ खास है, जिसने अपने घर में ही चिड़ियाघर खोल रखा था।

विज्ञापन


क्रेजीन्यूज24 की खबर के अनुसार, अमेरिका में फ्लोरिडा के इस जोड़े ने अपने घर में ही चिड़ियाघर बना रखा था। पुलिस ने छापे के बाद इन पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब उनके घर में पहुंची तो वहां करीब 300 जानवर-पक्षी थे। इन जानवरों में कुत्ते से लेकर सांप और कीड़े-मकोड़े तक थे।
विज्ञापन


जेफरी ओ नील और जेनिफर कोवाक्स ने एक दिन पुलिस को फोन किया और कहा कि उनका एक बच्चा नहीं मिल रहा है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उनका 16 महीने का बच्चा गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अधिकारी वहां पहुंचे तो ये जोड़ा नशे में धुत था और उन्हें ये तक नहीं पता चला था कि उनके बच्चे को उन्हीं का एक रिश्तेदार अपने साथ ले गया है। बिना कुछ जाने उन्होंने पुलिस बुला ली थी।


लेकिन पुलिस का वहां जाना सफल रहा क्योंकि उसे वहां एक छोटा सा चिड़ियाघर मिल गया जहां करीब 300 जानवर थे। ये जोड़ा जानवरों को बेचने का काम करता था और उन्होंने घर को ही चिड़ियाघर बना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed