फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   computer is main enemy of dogs

आखिर कौन है कुत्तों का सबसे बड़ा दुश्मन

Sat, 15 Dec 2012 01:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 15 Dec 2012 01:16 PM IST
विज्ञापन
computer is main enemy of dogs

घर में छोटे से प्यारे से पपी के साथ खेलना कितना अच्छा लगता है। सच माने तो पिछले कुछ सालों तक भी घर में वक्त बिताने के लिए कुत्ते सबसे अच्छे और भरोसेमंद दोस्त थे। लेकिन कुत्तों और इंसानों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई। जिसकी नजर लगी, उसका नाम है कंप्यूटर। चौंकिए मत। सच में कंप्यूटर के चलते आदमी अपने घर में कुत्तों को कम समय देने लगा है।

विज्ञापन


मेट्रो डॉट यूके के अनुसार निजी कम्प्यूटर तेजी से मनुष्य के लम्बे समय से सबसे भरोसेमंद साथी रहे कुत्तों का स्थान लेने लगा है । अपने अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि सिर्फ 6 फीसदी लोगों ने यह बात मानी कि वो कंप्यूटर से ज्यादा कुत्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। हालांकि 67 फीसदी लोग यह  कहते पाए गए कि कुत्तों की तुलना में कंप्टयूटर पर वक्त बिताना पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 40 फीसदी कुत्ता मालिकों ने यह भी स्वीकार किया कि वे अपने कंप्यूटर को पालतू कुत्ते से ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि छोटे बच्चों को अभी भी कंप्यूटर से ज्यादा कुत्ते पसंद हैं।
विज्ञापन


अध्ययन में 18 से 24 साल वर्ग के लोगों की राय भी मांगी गई। इस वर्ग के लोगों ने अपने प्यारे पपी की अपेक्षा अपने कंप्यूटर पर ज्यादा भरोसा जताया। वहीं दूसरी ओर इस आयु वर्ग की महिलाओं ने अपने कुत्तों पर कंप्यूटर से ज्यादा भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्वेक्षण को ‘रायल सोसायटी फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स’ नामक पत्रिका ने कराया था। ये पत्रिका पशु अधिकारों के लिए काम करती है। पत्रिका के संपादक पाल एलेन के अनुसार आजकल लोग कुत्तों से ज्यादा टैबलेट पर भरोसा कर रहे हैं। इसका कारण यही है कि टैबलेट के पास हर जिज्ञासा का समाधान है। हालांकि यह कुत्तों के लिए बुरी खबर नहीं हो सकती है। घर में बच्चों और औरतो के लिए कुत्ते हमेशा ही भरोसेमंद और खेलने के सबसे अच्छे साथी बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed