फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   clock who show time alongwith knitting

टाइम दिखाने के साथ 'स्कॉर्फ' भी बुनेगी घड़ी

Fri, 09 Nov 2012 12:18 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Fri, 09 Nov 2012 12:18 PM IST
विज्ञापन
clock who show time alongwith knitting

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, ‘वक्त कब गुजर जाता है, पता ही नहीं चलता’। बात तो सही है, लेकिन एक ऐसी घड़ी भी है जिसमें आप गुजरने और आने वाले वक्त को देख सकते हैं। वक्त को दिखाने के लिए ये क्लॉक एक साल में 1500 फुट धागे का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन


अब आप सोचेंगे धागे से वक्त का क्या कनेक्शन तो आपको बता दें कि धागे की बुनाई के जरिये ही ये घड़ी वक्त को दिखाती है। हर आधे घंटे बाद आप इसमें एक बुनाई बनी हुई देख सकते हैं। हर दिन बुनाई की एक नई लाइन बीते हुए और आने वाले वक्त को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाती है।
विज्ञापन


एक साल पूरे होने यानी दिसंबर महीने के आखिर तक आपको मिलता 6 फीट और 7 इंच का एक गर्म स्कॉर्फ। मिस विल्हेलमसन ने यह अनोखी निटिंग क्लॉक अपने डिप्लोमा प्रोजेक्ट के दौरान बनाई थी। प्रोजेक्ट का थीम था ‘एवरीथिंग काउंट्स’ यानी हर चीज की गिनती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस विल्हेलमसन बताती हैं कि ‘थीम को ध्यान में रखते हुए मैंने अंकों के बारे में सोचना शुरू किया और ये क्लॉक बनाई। मैं वक्त की रफ्तार को एक अलग तरीके से दिखाना चाहती थी।’ इस क्लॉक में आप बुनाई को देखकर बीते हुए और आने वाले वक्त को देख भी सकते हैं और उसकी गर्माहट को महसूस भी कर सकते हैं।


20 साल की उम्र में कला और डिजाइन की पढ़ाई के लिए मिस विल्हेलमसन नॉर्वे से बर्लिन आई थी। 2010 में बर्लिन यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसी साल उनकी बनाई इस क्लॉक को पुरस्कृत भी किया गया था। उन्हें इसके लिए कवटिड अवार्ड भी दिया गया। इसके बाद पूरी दुनिया में उनकी इस कलात्मकता को सराहना मिली। मिस विल्हेलमसन ने इस निटिंग क्लॉक को एक रचनात्मक उत्पाद के तौर पर पहचान दिलवाने के लिए इसका एक नमूना जापान भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed