फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   chocolate controlled cuff

चाकलेट से नियंत्रित होगा कफ

Thu, 13 Dec 2012 11:06 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Thu, 13 Dec 2012 11:06 AM IST
विज्ञापन
chocolate controlled cuff

चाकलेट को लेकर अनेक शोध सामने आ चुके हैं। इसके फायदे से लेकर साइड इफेक्ट तक की बातें इन शोधों में कही जा चुकी हैं। हाल ही में किए गए एक शोध में यह बात समाने आई है कि चाकलेट खाने से कफ की बीमारी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


इस शोध के मुताबिक, चाकलेट कफ से पीड़ित व्यक्ति के इलाज में लाभदायक साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं ने लगभग 300 लोगों पर अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि शुरुआत में चाकलेट खाने से कफ के मरीजों को 60 फीसदी तक की राहत मिलती है। दरअसल, चाकलेट में कोको होता है और यह तीव्र एवं लंबे समय तक रहने वाले कफ के लक्षण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


हालांकि उनका यह भी कहना है कि यह इसका पूर्ण इलाज नहीं है। एक बार इलाज के बाद इसके लक्षण दोबारा आ सकते हैं। नेशनल हार्ट एवं लंग इंस्टीट्यूट के अध्ययन में कहा गया है कि कोको में मौजूद थियोब्रोमाइन संवेदी तंत्रिकाओं को ब्लॉक कर देता है। इससे कफ के लक्षणों में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में यह बात सामने आई है कि समय समय पर लोग कफ की समस्या से पीड़ित होते रहते हैं और आमतौर पर प्रत्येक 12 में एक व्यक्ति सप्ताह में एक बार इसका शिकार होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के लोगों के लिए इन लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए चाकलेट लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed