{"_id":"33a3b31e-56f4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-man-gives-850-crore-dowry-for-daughter-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, बेटी को दिया 850 करोड़ दहेज","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, बेटी को दिया 850 करोड़ दहेज
बीजिंग।
Updated Sat, 05 Jan 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज भले ही हमारे देश में एक सामाजिक बुराई बन चुका है लेकिन फिर भी लोग दहेज लेने और देने से बाज नहीं आते। एक तरफ भारत में दहेज के खिलाफ जंग चल रही है तो दूसरी तरफ चीन में एक व्यापारी ने अपनी बेटी को 850 करोड़ का दहेज देकर सनसनी फैला दी है।
चीन में किचन और बाथरूम टाइल्स का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी में एक बिलियन युआन (करीब 850 करोड़ रुपये) का दहेज दिया है। 54 साल के वू रूई बियाओ ने दहेज में अपनी बेटी को चार बक्से भरकर सोने के जेवर और लाल रिबन में लिपटी एक मर्सिडीज बेंज और एक पोर्शे कार भेंट की है। वू के दामाद जू एक स्थानीय सरकारी अधिकारी हैं।
यह विवाह समारोह आठ दिनों तक चला लेकिन इस शादी की भव्यता यहीं खत्म नहीं हुई। वू ने अपनी बेटी के खाते में करीब 16.7 करोड़ रुपये भी बतौर दहेज डाले हैं। साथ ही अपनी कंपनी वानली के करीब 84 करोड़ रुपये के शेयर दिए हैं।
विज्ञापन
नवदंपति के खुशहाल जीवन के लिए 13 करोड़ रुपये दान में भी दिए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों की संपत्ति भी दहेज में दी गई है। शादी के इस शुभ मौके पर वू की पत्नी ने कहा कि हम अपनी बेटी को किसी चीज की कमी नहीं होने देना चाहते थे इसलिए हमने उसे यह सब कुछ दिया है।
इससे पूर्व नवंबर 2011 में जिनजियांग के एक करोड़पति जू लियाजी ने अपनी बेटी की शादी में 175 करोड़ रुपये का दहेज दिया था। इससे एक महीने पहले टेक्सटाइल व्यापारी जिंगबियाओ ने अपनी बेटी के विवाह में करीब इतनी ही रकम खर्च की थी।