{"_id":"76f1a3d0-b421-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"china-police-busts-rat-meat-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये गिरोह बेचता था चूहे का मांस","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये गिरोह बेचता था चूहे का मांस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चूहे और छोटे जानवरों की मांस को 'मटन' के रूप में बेच रहा था।
विज्ञापन
इस गिरोह ने मांस को मटन के रूप में बेचकर करीब 10 लाख डॉलर कमाए। इस मामले में जनवरी से अब तक पुलिस ने 904 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
20 हजार टन मांस जब्त
पुलिस को पता चला है कि वेई नामक शख्स चूहे, लोमड़ी और अन्य जानवरों के मांस को गैरकानूनी तरीके से शंघाई और जियांग्सु बाजारों में बेचता है। वेई की गिरफ्तारी से ही पुलिस को इस गैरकानूनी कारोबार का पता चला।
इस गिरोह के पर्दाफाश के बाद पुलिस ने 20 हजार टन से अधिक नकली मांस जब्त किया है। हालिया दिनों में चीन में कई लोगों की तबियत नकली मांस खाने से बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
चीन में बर्ड फ्लू का प्रकोप
दरअसल चीन में बर्ड फ्लू की महामारी फैलने के बाद कई लोगों ने चिकन खाना छोड़ दिया है। इस कारण चिकन की बिक्री में 80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इस गिरोह के खुलासे के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। एक व्यक्ति ने कहा, ''चूहे कितना वीभत्स है कि हमने जो भी खाया, वह जहर ही था।''
चीन की जन सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि खाद्य सुरक्षा अपराध अभी भी उसकी प्राथमिकता है। हालांकि इस प्रकार के अपराध से जरूर अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन