{"_id":"1a05c3e2-1a8c-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"china-chicken-give-smallest-egg-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, चीन की मुर्गी ने दिया दुनिया का सबसे छोटा अंडा!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, चीन की मुर्गी ने दिया दुनिया का सबसे छोटा अंडा!
एजेंसी/बीजिंग।
Updated Sat, 20 Oct 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में दुनिया का सबसे छोटा अंडा मिलने की चर्चा है। इसका वजन महज 2.58 ग्राम है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि चोंगकिंग नगरपालिका में पाया गया नया अंडा शायद दुनिया का सबसे छोटा अंडा होने का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मलेशियन बंटम प्रजाति की एक मुर्गी ने सोमवार को एक अंडा दिया है, जिसका आकार करीब दो सेंटीमीटर है और वजन महज 2.58 ग्राम है।
यह मुर्गी चोंगकिंग के शापिंगबा जिले के 55 वर्षीय हजाम हे दाइयू की है। इस अंडे ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इसके मालिक भी हैरान हैं। दाईयू ने बताया कि मुर्गी ने पिछले नवंबर में अंडे देने शुरू किए और अब तक 150 सामान्य अंडे दे चुकी है। उन्होंने कहा कि इस छोटे अंडे ने मुझे सच में हैरान कर दिया है। मैंने इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कराने के तरीके देखे और अब इसके लिए कोशिश करने को तैयार हूं। मालूम हो कि अभी तक दुनिया के सबसे छोटे अंडे का आकार 2.1 सेंटीमीटर और वजन 3.46 ग्राम है। इसके मालिक अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के डोनी रसेल हैं।