फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   chengdu man has 15cm worm removed from his brain

सिर घूमा! दिमाग में चल रहा था 15 सेमी लंबा कीड़ा

Tue, 30 Jul 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
chengdu man has 15cm worm removed from his brain

आमतौर पर दिमाग में कीड़ा होने की बात तब की जाती है जब कोई इंसान बहकी-बहकी बातें करने लगता है लेकिन यहां तो एक 15 सेमी के कीड़े ने इस शख्स के दिमाग में ही आशियाना तलाश लिया था।

विज्ञापन


ईचाइनासिटीजडॉटकॉम की खबर के मुताबिक, छह महीने से 60 साल के वांग मिंग को सिर दर्द की शिकायत थी। वो खड़े-खड़े बेहोश हो जाते थे लेकिन कई बार डॉक्टरों के दिखाने के बावजूद वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बा में जब स्कैन किया गया तो पता चला कि वांग के दिमाग में कीड़ा है और वो कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि 15 सेमी लंबा। इसके तुरंत बाद उसे फर्स्ट पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को इस फीते जैसे कीड़े को निकालने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद जब डॉक्टरों ने इस कीड़े को निकालकर पानी में डाला तो उन्होंने पाया कि ये कीड़ा जिंदा था और आराम से पानी में तैर रहा था।

डॉक्टरों ने बताया कि ये कीड़ा अधपके मेंढक को खाने की वजह से शरीर में आ गया होगा। या ऐसा भी हो सकता है कि ये मलद्वार से अंदर आ गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed