मौत को चकमा तो दिया ही, उससे कर ली दोस्ती भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरत से प्यार करने वाले लोग अक्सर जंगलों में घूमने निकल जाते हैं। ऐसे ही एक दौरे पर एक पति पत्नी भी तंजानिया के जंगलों में अपनी जिप्सी से निकले थे।
जिप्सी को एक जगह रोककर वो आराम कर ही रहे थे कि उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि उनका कलेजा मुंह को आ गया।
जिप्सी खुली थी। तभी उस जोड़े ने देखा कि जिप्सी के खुले वाले हिस्से से एक नन्हा चीता अपना मुंह अंदर की तरफ डाल रहा है।
कुत्ते से शादी करने वाली महिला की जिंदगी को जानना नहीं चाहेंगे आप?
लगा कि अब जिंदगी खत्म
पति पत्नी को ये यकीन हो गया कि अब वो ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रहेंगे और जल्द ही चीते का खाना बन जाएंगे।
बॉबीजो क्लो और उनकी पत्नी बुरी तरह से डरे हुए थे। उन्हें लग रहा था कि चीता उन पर झपट्टा मारकर उनकी बोटी बोटी कर देगा।
सावधान! दशकों बाद फिर लौट रही है 'छोटी माता'
लेकिन वो दोनों तब हैरान रह गए जब वो चीता उन्हें देखने लगा और साथ ही साथ पूरी गाड़ी पर इधर उधर घूमने लगा।
काफी देर तक घूमने के बाद भी जब चीता जरा भी आक्रामक नहीं हुआ तब जाकर दोनों पति पत्नी ने राहत की सांस ली।
बीमा करने का ये अजीबोगरीब ऑफर सुनकर दंग रह जाएंगे आप
चीतें के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
ऐसा तो हो नहीं सकता कि कोई जंगल जैसी जगह पर घूमने गया हो और उसने कैमरा नहीं ले रखा हो।
इस जोड़े ने भी अपने साथ गाड़ी के अंदर ही हाई क्वालिटी कैमरा रखे हुए थे। जैसे ही मामला ठंडा होते दिखा, दोनों ने कई एंगल से चीते की तस्वीरें लेना शुरु कर दीं।
फिर क्या था, चीते ने भी घूम घूमकर कैमरे को तस्वीरें लेने के बहुत मौके दिए और अंजाने में चीते की कोई तस्वीरें जोड़े के साथ भी खिंच गई।
कुत्ते से शादी करने वाली महिला की जिंदगी को जानना नहीं चाहेंगे आप?