{"_id":"46df9fda-da69-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"cat-breast-feeding-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन के बच्चे को दूध पिला रही एक मां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दुश्मन के बच्चे को दूध पिला रही एक मां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुगी जमाने में जहां दुश्मन को देखते ही लोगों की त्योरियां चढ़ जाती हैं एक मां अपने दुश्मन के बच्चे को प्यार से दूध पिला रही है।
विज्ञापन
दरअसल ये मां एक बिल्ली है और जो उसका दूध पी रहा है वो एक कुत्ते का बच्चा है।
क्लीवलैंड के एनिमल शेल्टर में लोग आजकल बिल्ली के मातृप्रेम को देखकर भाव विभोर हो रहे हैं।
शेल्टर के कर्मियों ने बताया कि लॉरेन नामक बिल्ली ने बुधवार को अपनी नई फैमिली में नोलेंड (पपी) का स्वागत किया।
नोलेंड के एक सप्ताह पहले ही कोई शेल्टर होम के दरवाजे पर फैंक गया था। तब नोलेंड एक दिन का था।
शेल्टर कर्मियों ने एक अनोखा फैसला करते हुए नोलेंड को लॉरेन के बाड़े में रख दिया। उनका मानना है कि इतने छोटे बच्चे बिना मां के ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाते और मर जाते हैं।
विज्ञापन
सुखद बात ये रही कि लॉरेन ने भी बिना कुछ हल्ला किए नोलेंड को दुलारा और उसे दूध पिलाना शुरू कर दिया। आजकल नोलेंड लॉरेन के अन्य बच्चों की तरह उसका दूध पीता है और चिमट कर सोता है।
विज्ञापन