{"_id":"b407f986-378f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cancer-patient-can-live-two-more-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो साल ज्यादा जी सकेंगे कैंसर के मरीज ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब दो साल ज्यादा जी सकेंगे कैंसर के मरीज
लंदन।
Updated Mon, 26 Nov 2012 11:38 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने ऐसी दवा तैयार की है जो कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकने के लिए उन्हें सुषुप्तावस्था में डाल सकती है। एफ्लीबरसेप्ट नामक यह दवा कैंसर कोशिकाओं की आणविक बटन दबाकर उन्हें सुषुप्तावस्था में पहुंचा देती है जिससे ये फैल नहीं सकती हैं। ब्रिटेन में पहले ही इसके सकारात्मक परिणाम नजर आए हैं।
विज्ञापन
जिन मरीजों पर इसका परीक्षण किया गया, उनकी जीवन अवधि बढ़ गई। चौदह सौ से अधिक मरीजों पर परीक्षण किया गया जिनमें कुछ ऐसे भी मरीज थे जिन्हें आंत कैंसर था और जिन्हें कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा था। ऐसे मरीजों का जीवन काल दो साल बढ़ गया।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह दवा भावी अध्ययन के लिए विभिन्न कैंसरों के लिए उपयोग की जा सकती है। क्लिनिकल ओकोंलोजी पत्रिका में कहा गया है कि आंत कैंसर के इलाज में परंपरागत दवाओं की तुलना में इस दवा का ज्यादा असर है।
विज्ञापन