फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   bufello race in thailand since150 years

कच्ची मिट्टी पर डेढ़ सौ साल से दौड़ रही हैं भैंसें

Wed, 31 Oct 2012 11:58 AM IST
बैंकॉक।
बैंकॉक। Updated Wed, 31 Oct 2012 11:58 AM IST
विज्ञापन
bufello race in thailand since150 years
थाइलैंड के पूर्वी पट पर स्थित चोनबुरी में हर साल अक्तूबर महीने में भैंसों की एक अनूठी दौड़ का आयोजन किया जाता है जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग आते है और यह परंपरा यहां पिछली डेढ़ सदी से बदस्तूर जारी है। इस बार की भैंस दौड़ को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आए। भारत की ही तरह जहां अधिकतर त्योहार खेती से जुड़े हैं, थाइलैंड में होने वाली इस भैंस दौड़ का संबंध भी खेती से ही है।
विज्ञापन


इस दौड़ का आयोजन धान की फसल की कटाई के बाद धान किसानों के लिए किया जाता है। इस भैंस दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले किसान भैंस की पीठ पर सवार होकर कच्ची मिट्टी पर उसे दौड़ाते हैं। दौड़ शुरू होने का संकेत मिलते ही सवार अपनी अपनी भैंस को 430 फुट लंबे धूल भरे ट्रैक पर दौड़ाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रथम विजेता को 100 पौंड इनाम की राशि के रूप में दी जाती है और उपविजेता को खेती में काम आने वाले साजोसामान प्रदान किया जाता है। इस दौड़ में एक हजार किलोग्राम वजन वाली भैंस हिस्सा ले सकती है लेकिन इस दौड़ में हिस्सा लेने वाली भैंसों को अलग-अलग श्रेणी में रखा जाता है जो भैंसों की उम्र पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed