फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   brith-place-of-ravana-where-trouble-comes-from-ramlila

यहां रामलीला करने पर आती है तबाही

Thu, 18 Oct 2012 02:25 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Oct 2012 02:25 PM IST
विज्ञापन
brith-place-of-ravana-where-trouble-comes-from-ramlila
हर साल दशहरे के मौके पर देश भर में रामलीला का आयोजन होता है और रावण को जलाया जाता है। लेकिन नोएडा के पास एक गांव है बिसरख जहां न तो कभी रामलीला होती है और न रावण को जलाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी रामलीला हुई है तब किसी न किसी की मौत हो गयी और रामलीला अधूरी रह गयी। इसलिए लोगों ने रामलीला का आयोजन बंद कर दिया।
विज्ञापन


बिसरख में ऐसा क्यों होता है
बिसरख में रामलीला करने पर आने वाली आफत के पीछे यह मान्यता है कि यहां रावण ने जन्म लिया था। किंवदंती के अनुसार रावण ने यहां के शिव मंदिर और गाजियाबाद के हिरण्यगर्भ मंदिर एवं दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिव की तपस्या की थी। मंदोदरी से विवाह करने के बाद रावण परिवार सहित लंका चला गया था।
विज्ञापन


पुराणों में बिसरख का प्राचीन नाम विश्वेश्वरा बताया गया है। जिसके बारे में यह बताया जाता है कि त्रेता युग में प्राकृतिक आपदा के कारण यह गांव पृथ्वी में समा गया। पुरातत्ववेत्ताओं द्वारा करायी गयी खुदाई में इस गांव से कई शिवलिंग प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राप्त होने वाले शिवलिंग अष्ट भुजाओं वाले हैं जो अन्य कहीं पर नहीं हैं। रावण की जन्म स्थली होने की मान्यता के कारण इस गांव के लोग विजया दशमी के दिन जब पूरा देश रावण दहन का जश्न मनाता है ये अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए रावण की पूजा में लगे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed