फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   boyfriend kicked hamster

जब कबाब में हड्डी बन गया पालतू...

Sat, 29 Jun 2013 05:05 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
boyfriend kicked hamster

प्यार है तो जलन भी होगी ही लेकिन क्या कोई अपनी प्रेमिका के हैंपस्टर (चूहे जैसा जीव) से भी नफरत कर सकता है? वो भी इस हद तक कि उसे घर से बाहर ही फेंक दे।

विज्ञापन


आपको भले ही इस बात पर हंसी आ रही हो लेकिन एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के पालतू हैंपस्टर को महज इसलिए उठाकर फेंक दिया क्योंकि उसे लगता था कि वो उसे ज्यादा प्यार करती है।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक, एंड्रयू वाल्श उस दिन मिस हैसन के घर पहुंचा और चुपके से इधर-उधर देखकर इस पालतू जीव का पिंजरा खोल दिया। अगले दिन मिस हैसन की नजर पिंजरे पर पड़ी तो उन्हें ये समझते देर नहीं लगी कि ये सब वाल्श का किया-धरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्श को जब गिरफ्तार किया गया तो उसने कुबूल कर लिया कि उसने ही पालतू जीव को पिंजरे से बाहर निकाला था। क्योंकि उसके रहते हैसन उससे कभी प्यार नहीं कर सकती।

हालांकि बाद में हैंपस्टर मिल गया और वो पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसा करने के आरोप में वाल्श पर जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed