{"_id":"fb5f6748-cdd4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"boy-for-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को घुमाने की चाहत में किया तीसरे का सौदा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दो बच्चों को घुमाने की चाहत में किया तीसरे का सौदा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई मां घोर मजबूरी में ही अपना बच्चा बेचती है। लेकिन इस कलयुगी मां ने अपने दो बच्चों को डिज्नीलैंड घुमाने के लिए तीसरे का सौदा कर दिया। इस मां ने अपने दो बड़े बच्चों को घुमाने के लिए एक माह के अबोध बच्चे को एक अनजान के हाथों बेच दिया।
विज्ञापन
33 साल की ब्रिगेट विस्मर ने अपने एक महीने के बच्चे को जॉन गैवगन के हाथों बेच दिया। विस्मर ने 54 साल के गैवगन को 8 लाख 46 हजार रुपये में अपना बच्चा बेच दिया।
विज्ञापन
क्राइम लाइब्रेरी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि, उसे अपने दो बच्चों को डिज्नीलैंड घूमाने ले जाना था और इसीलिए उसने अपना बच्चा एक गैर को बेच दिया।
विज्ञापन
ताज्जुब की बात ये है कि गैवगन बच्चे का पिता नहीं है फिर भी उसका नाम बर्थ सर्टिफिकेट पर लिखा हुआ था। मामले के प्रकाश में आते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनो पर बच्चे के लेन-देन का मामला दर्ज किया गया है।