मजाक नहीं हकीकत! कुत्तों ने करवाई इस जोड़े की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग देख नहीं सकते, अक्सर वो लाठी के सहारे अपनी पूरी जिंदगी बिता देते हैं। लेकिन हमेशा ऐसे लोगों का सहारा लाठी ही हो, ये जरूरी नहीं।
सूअर के खून का कॉकटेल क्या कभी पिया है?
ये भी कुछ ऐसी ही कहानी है। क्लेर देख नहीं सकती हैं। इसलिए वो हमेशा अपने साथ अपने पालतू कुत्ते को रखती हैं। क्लेर की तरह ही मार्क भी नहीं देख सकते हैं। उन्होंने भी अपनी जिंदगी अपने पालतू कुत्ते के साथ ही बिताने की सोच ली थी।
दर्दनाकः ऐसे सजाए नाखून कि कट गई उंगली
लेकिन दोनों में से किसी को अंदाजा नहीं था कि सिर्फ उनका उठाया गया एक कदम उनकी जिंदगी बदल कर रख देगा।
गाइड डॉग ट्रेनिंग क्लोसेज में लिया हिस्सा
क्लेर और मार्क एक दूसरे से अंजान थे। डेली मेल के मुताबिक वो दोनों अपने कुत्ते को लेकर एक ट्रेनिंग क्लासेज का हिस्सा बनने गए थे।
50 साल की क्लेर और 51 के मार्क तब हैरान रह गए जब क्लासेज के दौरान मिले उनके कुत्ते एक दूसरे से अलग ही नहीं हो रहे थे।
पागलपनः अपनी बाजू काटी, जलाई और कूड़ेदान में फेंक दी
एक वक्त बाद क्लेर और मार्क को इस बात का यकीन हो गया कि दोनों कुत्ते एक दूसरे के साथ नहीं छोड़ेंगे। अपने इस दौरान कुत्तों की वजह से क्लेर और मार्क को करीब आने का मौका मिला।
हो गया प्यार, कर ली शादी
फिर क्या था, मार्क और क्लेर ने भी शादी करने की सोच ली। उन दोनों ने ऐसा ही किया।
अपनी शादी की वजह दोनों ही अपने कुत्तों को बताते हैं। क्लेर कहती हैं कि शादी से उन्हें अपना सही जीवनसाथी मिल गया और साथ ही दोनों कुत्तों को भी एक दूसरे के साथ रहने का मौका भी।
27 हफ्ते में पैदा हुई बच्ची को थैली में डाला, जान बचाई
दोनों ने अपनी शादी कुत्तों के साथ वेनिस में रचाई।