{"_id":"806f257a2fd4d01663f519f01eaa14c2","slug":"bicycle-with-three-wheels","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने कभी देखी है तीन पहियों वाली साइकिल?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आपने कभी देखी है तीन पहियों वाली साइकिल?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
तीन पहियों वाली सवारी के तो आपने खूब मजे उठाए होंगे। लेकिन रिक्शा और ऑटो को अगर छोड़ दिया जाए, तो क्या कभी देखी है आपने तीन पहियों वाली साइकिल?
विज्ञापन
इस खास तरह की तीन पहियों वाली साइकिल को जगरनट का नाम दिया गया है। इस साइकिल में आगे की तरफ दो पहिए और पीछे की तरफ एक पहिए को लगाया गया है।
इस साइकिल को एक बाप-बेटे ने मिलकर बनाया है। उनका ये दावा है कि इस साइकिल को बर्फ और पथरीली जमीन पर आसानी से चलाया जा सकता है।
उनका ये भी दावा है कि इस को सीढ़ियों पर भी चलाया जा सकता है। इसके आगे के पहिए पीछे वाले पहिए के मुकाबले पकड़ बनाने के लिए पतले बनाए गए हैं।
दोनों बाप-बेटे का कहना है कि ये साइकिल दो मॉडल में उपलब्ध है। एक का नाम है जगरनट और दूसरे का नाम है किलीमनजारो।