फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   berlin bank thief make tunnel well

चोरी के लिए इतनी मेहनत, बाप रे बाप

Wed, 16 Jan 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 16 Jan 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
berlin bank thief make tunnel well

ताला तोड़कर चोरी करने का जमाना गया शायद। अब तो चोर भी चोरी करने से पहले जी भर कर मेहनत करने लगे हैं। इसकी बानगी जर्मनी में देखने को मिली जहां एक बैंक में डाका डालने  के लिए डकैतों के 10-20 नहीं बल्कि 100 फुट लंबी सुरंग खोद डाली। चोरों ने 100 फुट की सुंरग बनाने के साथ साथ उसे डिजाइन भी इस तरह से किया कि देखने वाले वाह वाह कर उठें।

विज्ञापन


बर्लिन बैंक में हुई चोरी की वारदात के बाद ही यह सुरंग सामने आई। पुलिस ने बताया कि इसी सुरंग की बदौलत चोर लूटा गया माल लेकर भागने में कामयाब रहे। यह सुरंग एक अंडरग्राउंड गैराज और बर्लिन बैंक के सेफ डिपॉजिट रूम के बीच बनाई गई थी।
विज्ञापन


बर्लिन पुलिस के प्रवक्ता थॉमस न्यूइंडोर्फ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरंग बड़े ही पेशेवर तरीके से बनाई गई थी और इसे बनाने में निश्चित तौर पर हफ्तों या महीनों का वक्त लगा होगा। इसे बड़ी खूबसूरती से बताया गया था। यहीं नहीं इसकी छतों को गिरने से बचाने के लिए सहारा भी दिया गया था। सुरंग देखकर लगा कि चोरों में से कोई सुरंग बनाने में एक्सपर्ट था तभी सुरंग बनाने में हर तरह की बात का ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी का पता चला जब बैंक के एक सुरक्षा गार्ड ने जब सेफ डिपॉजिट रूम से धुंवा उठते देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कौन-कौन सी कीमती चीजों पर डकैतों ने हाथ साफ किया।


सुरंग के जरिए यह पहली डकैती नहीं है। इससे पहले 1995 में बर्लिन बैंक में ऐसी ही डकैती हुई है। फर्क इतना है कि उस वक्त चोर सीधे दरवाजे से घुसे थे और कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। यही नहीं डकैतों ने फिरौती और भागने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की थी। उस समय भी चोर सेफ रूम से बनाई गई सुरंग के जरिए भागने में कामयाब हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed