{"_id":"95aa4992-5956-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"barat-on-bride-home-and-groom-caught-in-cinema-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात दरवाजे पर और दूल्हा सिनेमा हॉल में","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बारात दरवाजे पर और दूल्हा सिनेमा हॉल में
ग्रेटर नोएडा/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
शादी का दिन किसी भी दूल्हे और दुल्हन के लिए सबसे अहम दिन होता है। लेकिन उस दूल्हे को क्या कहेंगे जो अपनी ही बारात छोड़कर दुल्हन के घर की बजाय फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंच जाए। ऐसा ही कुछ गजब वाकया ग्रेटर नोएडा में हुआ यहां बारात और बाराती दुल्हन के दरवाजे पर ख़ड़े थे और दूल्हा नदारद था। खोजबीन करने पर दूल्हा सिनेमा हॉल में फिल्म देखते मिला।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में दो सगे भाइयो की बारात दुल्हन के घर तो पहुंच गई लेकिन दुल्हा बना एक भाई बारात में नहीं पहुंचा। बड़ा भाई तो बारात समेत दुल्हन के दरवाजे पर था लेकिन छोटा दूल्हा नदारद था। काफी रात तक दूल्हे के इंतजार में दुल्हन पक्ष बैठा रहा। इस दौरान पूरी बारात ने दावत भी खा ली लेकिन दूल्हा नहीं आया। तब दुल्हन पक्ष भड़क गया और पुलिस में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सिकंदराबाद से दो सगे भाइयो सलीम और सलमान की बारात दादरी आई थी। बारात में बड़ा भाई तो दूल्हा बनकर आ गया लेकिन छोटा भाई देर रात तक नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार किया गया लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा तो तलाश की गई। दूल्हा सिकंदराबाद में एक सिनेमाहॉल में फिल्म देखते मिला। इस बात पर लड़की पक्ष काफी नाराज हो गया और पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने बिचौलिए और बड़े दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
लड़की वालों का आरोप है कि सब कुछ वर पक्ष की मिली भगत से हुआ है। उनका कहना है कि दहेज में सामान कम मिलने की वजह से ही छोटा दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। तब तक सारी बारात खाना खा चुकी थी। लड़की पक्ष का कहना है कि ये सब एक साजिश के तहत हुआ और दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस इस अनोखे मामले की तह में जाकर छानबीन कर रही है।