{"_id":"ee9c5f98-9da5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"banana-root-juice-became-man-fartility-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्दो को नपुंसक बना देता है ये शाकाहारी जूस","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मर्दो को नपुंसक बना देता है ये शाकाहारी जूस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 05 Apr 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
क्या आप कल्पना कर पाएंगे कि महज एक शाकाहारी जूस पीकर कोई मर्द नपुंसक बन सकता है। जी हां भारत के आदिवासी इलाकों में गर्भ निरोध के लिए अभी भी जूस और जड़ी बूटी कारगर साबित होती हैं।
विज्ञापन
भारत के आदिवासी इलाकों में गर्भ निरोध के लिए आधुनिक नहीं बल्कि परंपरागत तरीकों का बोलबाला है। यहां देसी जड़ी बूटियों और रस द्वारा गर्भ निरोध की प्रक्रिया अपनाई जाती है जो अपने आप में रोचक है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की बैगा जनजाति का नाम शायद आपने नहीं सुना होगा। इस जनजाति के लोग अपने आपको सुषेण वैद्य (लक्ष्मण को संजीवनी बूटी देने वाले वैद्य) के वंशज बताते हैं।
विज्ञापन
इस जनजाति में वैद्य गर्भ निरोध के लिए मर्दो को केले के तने का रस पिलाते हैं। जी हां इनका दावा है कि केले के तने का रस पिलाने से मर्द की संतानोत्पत्ति कमजोर हो जाती है।
इस जनजाति में परिवार नियोजन के लिए केले के तने का रस बहुत लोकप्रिय गर्भनिरोधक है। आमतौर पर भी यही माना जाता है कि केले के तने के रस से पुरुषों में संतान पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है।
दूसरी तरफ इस जनजाति में महिलाओं को बहला ककोरा नामक जड़ी बूटी की जड़ गुड़ और मदिरा में मिलाकर खिलाई जाती है। कहते हैं कि ये जड़ी बूटी औरत में संतान पैदा करने की शक्ति को समाप्त कर देती है।