{"_id":"6dfb941c-596c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"are-you-ready-to-wash-the-queen-s-dishes","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप करेंगे शाही बर्तनों की 'धुलाई'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आप करेंगे शाही बर्तनों की 'धुलाई'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 08 Jan 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में आजकल लोग बर्तन साफ करना चाह रहे हैं। चौंकिए मत, वो अपने बर्तन नहीं बल्कि महारानी एलिजाबेथ के बर्तन साफ करने के इच्छुक हैं। इसका कारण है वो शाही विज्ञापन जिसमें शाही खानदान के लिए एक किचन असिस्टेंट की वैकेंसी निकाली गई है। इस विज्ञापन के बदले में हजारों रिज्यूमे भेजे जा रहे हैं। इच्छुक प्रतिभागी 15 जनवरी तक शाही रसोई के असिस्टेंट बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो.यूके.इन के अनुसार बकिंघम पैलेस द्वारा निकाले गए विज्ञापन में जनरल केटरिंग असिस्टेंट की जरूरत बताई गई है। ये असिस्टेंड स्टाफ रेस्टोरेंट में काम करेगा और इसके साथ ही शाही बर्तनों की धुलाई करेगा। बदले में असिस्टेंट को 14,00 डॉलर प्रति साल मेहनताना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन के अनुसार महारानी के बर्तन धुलने वाले को समय का पावंद, विश्वसनीय और मेहनती होना चाहिए। साथ ही उसे शाही नियमों की पूरी जानकारी होनी जरूरी है। यही नहीं व्यक्ति को टीम के साथ मिलकर काम करने का आदी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन में लिखा है कि नौकरी पाने वाले व्यक्ति को साप्ताहंत में इंगलेंड के अन्य प्रांतों के शाही ठिकानों पर भी जाने का मौका मिलेगा। यानी कि नौकरी पाने वाला लकी व्यक्ति विंडसर, सेंड्रिंघम, बैलमोरल और पैलेस ऑफ हॉलीरूडहाउस की शाही रसोई घूमने को मिलेगी।
बनेगा महारानी का मनपसंद खाना
पिछले साल ही पता चला था कि महारानी को सुबह के नाश्ते में एक बाउल सिंपल कार्नफ्लेक और स्पेशल के पसंद है। लंचटाइम में महारानी ग्रिल्ड डोवर सोल लेना पसंद करती है और उनके फेवरेट डिनर में सालमन शामिल है।