{"_id":"234e2b42-a010-11e2-9189-d4ae52bc57c2","slug":"alcoholic-mother-who-gave-up-her-daughter-for-the-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को लग गई पीने की लत, बेटी को भेज दिया...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां को लग गई पीने की लत, बेटी को भेज दिया...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 08 Apr 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर मां अपने बच्चे के लिए अच्छे से अच्छे शौक को टाटा कर देती है।
विज्ञापन
लेकिन एक कलयुगी मां शराब पीने की ऐसी लत लगी कि शराब छोड़ने की बजाय उसने
अपनी बेटी को छोड़ना ही मुनासिब समझा।
2005 में शराब के लिए अपनी पांच साल की मासूम को त्यागने वाली मां अब अस्पताल में पड़ी है और उन दिनों को याद करके अफसोस कर रही है।
डेली मेल के अनुसार ये मामला ग्लासगो के बिशपब्रिज इलाके का है। यहां गिलियन मेकफरलेन नामक पूर्व एयरहोस्टेस ने शराब पीने की लत को छोड़ने की बजाय अपनी सगी बेटी को ही छ़ोड़ दिया।
गिलियन के मुताबिक सन 2000 में इतालवी बिजनेसमैन एंटेनियो डिकेसरे से विवाह करने के कुछ ही दिन बाद उसका तलाक हो गया। पति इटली जाकर बस गया और गिलियन नशे में डूब गई। तभी उसे पता चला कि वो गर्भवती है। उसने बेटी को जन्म दिया लेकिन नशे के चलते वो बेटी की सही परवरिश नहीं कर पाई।
गिलियन ने बताया कि वो अपने तलाक के गम को गलत करने के लिए दिन दिन भर शराब पिया करती थी और बेटी को दोस्तों और रिश्तेदारों के घर छोड़ दिया करती थी।
सारा जब पांच साल की हुई तो गिलियन ने एक ह्रदयविदारक फैसला किया। गिलियन ने शराब की लत को बदस्तूर रखने के लिए सारा का बैग पैक किया और उसे इटली (सारा के पिता) के घर भेज दिया। उस समय सारा काफी रोई चिल्लाई लेकिन गिलियन ने उसे अपने से अलग करने में बिलकुल देर नहीं लगाई।
विज्ञापन
सात साल बाद माहौल कुछ इस तरह है कि 48 साल की गिलियन अल्कोहल की अधिकता के चलते अस्पताल में पड़ी है और सारा इटली में अपने पिता के घर पर सैटल हो चुकी है। कुछ समय पहले गिलियन ने पश्चाताप करते हुए शराब से तौबा की और पांच सालों में पहली बार सारा से मिलने इटली पहुंची।
गिलियन का कहना है कि वो ऐसी मां है जिसने अपनी प्राथमिकताओँ के चलते बेटी को नजरंदाज कर दिया। लेकिन वो दुनिया के हर मां बाप से कहना चाहती है कि वो उस जैसे न बनें।