{"_id":"b0956fda-3925-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-moon-get-ready-for-mars-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के बाद अब कीजिए मंगल की सैर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चांद के बाद अब कीजिए मंगल की सैर
लंदन।
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:04 PM IST
विज्ञापन
चांद पर जाने की ख्वाहिश पूरी होने के बाद अब लोगों का मंगल की सैर का सपना भी पूरा होने जा रहा है। दूसरे ग्रहों की यात्रा पर जाने के शौकीन लोग अब मंगल ग्रह की सैर कर सकते हैं। इसके लिए पांच लाख डॉलर चुकाने होंगे।
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्रा की सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ‘स्पेस एक्स’ के संस्थापक एलन मस्क ने अगले दो दशक में 80 हजार लोगों को मंगल ग्रह भेजने की योजना का ऐलान किया है। मस्क वह पहले उद्यमी हैं जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सबसे पहले अपना निजी अभियान भेज रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी इस योजना की शुरुआत 10 लोगों को मंगल पर भेजकर होगी। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह पर आप ऐसी परिस्थिति पैदा कर सकते हैं जिसमें खुद को वहां बनाए रख सकें और उसे आगे बढ़ना एक बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
‘डेली मेल’ के अनुसार मस्क ने अपनी मुश्किल, लेकिन संभव योजना का विवरण पेश करते हुए कहा कि पहली यात्रा पर अधिकतम दस लोगों को रवाना किया जाएगा। हर टिकट पर पांच लाख डालर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट की कीमत कम रखने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा के लिए पैसा एकत्र कर सकें।