फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   after 19 years, belgian finds out his wife was a man

19 साल बाद खुला बीवी का राज, उफ् ये तो मर्द है

Tue, 27 Nov 2012 02:54 PM IST
एजेंसी।
एजेंसी। Updated Tue, 27 Nov 2012 02:54 PM IST
विज्ञापन
after 19 years, belgian finds out his wife was a man

बेल्जियम के एक 64 वर्षीय पुरुष ने अपनी शादी को 19 साल बाद इसीलिए रद्द कर दिया क्योंकि उसे पता चला कि उसकी इंडोनेशियाई पत्नी पुरूष है यानी उसकी पत्नी लड़के के रूप में पैदा हुई थी जिसने बाद में अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन नाम के इस पुरूष ने 1993 में इंडोनेशियाई लड़की मोनिका से बेल्जियम में अधिकारियों द्वारा मोनिका के अप्रवासी होने की कानूनी अड़चन आने के बावजूद शादी कर ली थी। लेकिन जेन को हाल ही में पता चला कि उसकी 48 वर्षीय पत्नी एक पुरूष थी।

विज्ञापन


Het Nieuwsblad newspaper से बातचीत के दौरान जेन का कहना है कि, मुझे ठगा गया है। मैं बेल्जियम में ही पैदा हुआ हूं, ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल था। बेल्जियम कोर्ट को मोनिका के जन्म और पहचान को लेकर संदेह था, लेकिन बाद में उन्हें इसे स्वीकारना पड़ा। टेलीग्राफ को जेन ने बताया कि, मोनिका बहुत आकर्षक महिला है, उसमें पुरूषों वाला एक भी गुण नहीं है। जेन ने ये भी बताया कि इन दोनों ने तय किया था कि ये बच्चे नहीं करेंगे क्योंकि जेन को उनकी पहली शादी से दो बच्चे थे। जेन के मुताबिक, मोनिका ने सच को छिपाने के लिए नियमित पीरियड्स आने का नाटक किया जिसके लिए वो सेनेटरी नैपकिन भी यूज करती थी।
विज्ञापन


जेन के मुताबिक, सेक्स करने के दौरान भी उसने कभी कुछ नोटिस नहीं किया। बहुत सालों तक ये जोड़ा नॉर्मल लाइफ जी रहा था। मोनिका जेन के बच्चों का शादी से पहले बड़ी बहन की तरह ध्यान रखती थी और अब तो जैसे ये जेन की ड्यूटी बन गई थी। जेन  का कहना था कि, मोनिका में धीरे- धीरे बदलाव दिखने लगे थे। जेन के बड़े बेटे ने मोनिका को कई बार नाइट क्लब में भी देखा। वो भड़कीले कपड़ों में, छोटी स्कर्ट्स और छोटे टॉप में दिखाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन ने ये भी पाया कि मोनिका के कंप्यूटर में और पुरूषों के कामुक मैसेज भी पाए गए थे। जेन ने बताया कि उसके एक दोस्त ने भी उससे ये बात कहीं थी कि जेन ने सेक्स परिवर्तन करवाया है, लेकिन जेन ने इस बात का भरोसा नहीं किया। जबकि जेन के बेटे ने भी इसी तरह की अफवाहें सुनी थी। इस खुलासे के बाद जेन फिलहाल इस शादी को रद्द करने के लिए कानूनी कार्यवाही में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed