{"_id":"1922a395d000de9fff58c9ee776ed687","slug":"a-salty-wedding-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के लिए जरूरी है, नियम से एक घंटे रोना","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दुल्हन के लिए जरूरी है, नियम से एक घंटे रोना
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
ये सच है कि बिदाई के समय लगभग हर लड़की रोती ही है लेकिन चीन में बिल्कुल अलग तरह का रिवाज है। जहां रोना एक नियम है और बिना इस नियम के शादी को अधूरा माना जाता है।
विज्ञापन
चीन के तुजा समुदाय के लोगों के लिए शादी में रोना एक परंपरा है, जिसे पूरा करना उनके नियम भी है और वो इस शुभ भी मानते हैं। तुजा समुदाय में होने वाली दुल्हन एक महीने पहले से ही रोना शुरु कर देती है और वो हर रोज करीब एक घंटे जरूर रोती है।
विज्ञापन
दस दिन बितने के बाद लड़की की मां भी उसके साथ रोना शुरू कर देती है और उसके दस दिन बाद लड़की की दादी। उसके बाद महीने के अंत में घर की सारी औरतें लड़की के साथ रोना शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन
हालांकि यहां पर रोना किसी दुख से जोड़कर नहीं देखा जाता बल्कि रोने को यहां खुशी और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। यहां इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है कि औरतें अलग-अलग सुर में रोएं। ये किसी गाने जैसा ही लगता है।