{"_id":"e4dda992-b954-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"a-man-who-has-his-heart-on-right-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायीं नहीं दाहिनी तरफ धड़क रहा है दिल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बायीं नहीं दाहिनी तरफ धड़क रहा है दिल
ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको मशहूर जासूसी धारावाहिक का वो केस याद है? जिसमें हत्यारा एक आदमी के दिल में मछली का कांटा घोंप देता है लेकिन वार के बावजूद वह व्यक्ति जिंदा बच जाता है। तहकीकात में पता चलता है कि शिकार बने व्यक्ति का दिल बायीं ओर न होकर दायीं तरफ है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले एक ऐसा ही अनोखा मामला बलरामपुर अस्पताल में भी आया। जहां इलाज कराने आए सुरेश सिंह का दिल बायें ओर होने की बजाय दांहिनी ओर था। इतना ही नहीं सुरेश का लीवर और गॉल ब्लैडर बायीं ओर है।लेकिन अगर आप सोचते हैं कि ये 62 साल के बुजुर्गवार सेहत के लिए संघर्ष कर रहे होंगे तो आप गलत हैं। ये जनाब किसी भी आम शख्स की तरह हंसते-खाते हैं।
विज्ञापन
हालांकि सुरेश शरीर के अंगों की यह व्यवस्था मेडिकल साइंस के लिए जरूर एक अजूबा है। इस असमान्यता को ‘साइटस इनवर्सस टोटेलिस’ कहा जाता है। बलरामपुर अस्पताल के दो चिकित्सकों ने इस पर शोध शुरू कर दिया है। इसका पता तब लगा जब एक दिन पेट दर्द की शिकायत लेकर सुरेश बलरामपुर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच की तो उन्हें कुछ अजीब लगा। इसके बाद सुरेश का एक्स-रे करवाया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में दिल उल्टी दिशा में देखकर सब चौंक गए।