फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   40-year-old FETUS

पेट से निकला 40 साल का भ्रूण...

Fri, 13 Dec 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
40-year-old FETUS

आमतौर पर गर्भ की अधिकतम उम्र नौ माह होती है, लेकिन इस वाकये के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसके पेट में 40 साल का गर्भ पल रहा था।

विज्ञापन


पतले होने से शक्ल बदली, इम्तहान नहीं देने दिया!

डेली मेल की खबर के अनुसार, कोलंबिया में एक महिला को पेट दर्द की शिकायत थी और जब उसकी जांच की गई तो डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में 40 साल से गर्भ पल रहा था।
विज्ञापन


स्टोन बेबी/ लिथोपिडियन
हालांकि यह एक मृत भ्रूण था और ऐसे भ्रूण को लिथोपिडियन या फिर स्टोन बेबी कहा जाता है। ऐसा उस परिस्थिति में होता है जब भ्रूण का विकास गर्भ के बाहर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशाब करने के दौरान, सांप ने किया गुप्तांग पर वार


हालांकि इस महिला को भी इस बात का अंदाजा नहीं था। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने स्कैन किया और उसके बाद उन्हें इस लिथोपिडियन के बारे में पता चला। ये मृत भ्रूण ठोस कैल्शियम का रूप ले चुका था।

300 मामले हैं दर्ज
ऐसा नहीं है कि ये अपनी तरह का कोई पहला मामला है। मेडिकल की दुनिया में ऐसे 300 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। अब जबकि पेट दर्द का कारण पता चल चुका है तो डॉक्टर इसे सर्जरी से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।

इतिहास की 6 ऐसी बीमारियां, जिन्हें पढ़कर सिहर जाएंगे आप

डॉक्टर केमेर रामिरेज ने बताया कि जब ये महिला उनके पास आई तो उसका परीक्षण किया गया जिसमें कुछ असामान्य होने की बात का पता चला।

उन्होंने इसका वास्तविक कारण बताया कि ऐसे मामलों में भ्रूण गर्भ में नहीं बढ़ता।

अन्य मामले
साल 2009 में एक 92 वर्षीय महिला के पेट से भी 60 साल का स्टोन बेबी निकाला गया था। फ्रांस में भी 68 साल के एक स्टोन बेबी का मामला सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed