{"_id":"83755acef5e191bf4520332d598b2190","slug":"29-arrested-for-eating-human-brains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये आदमखोर हत्या कर पीते थे गुप्तांगों का सूप ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये आदमखोर हत्या कर पीते थे गुप्तांगों का सूप
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में पुलिस ने एक ऐसे खतरनाक गिरोह के लोगों को पकड़ा है जो इंसानों को मारकर उनका दिमाग खा जाते थे।
विज्ञापन
‘क्रेजीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार पुलिस ने इस आदमखोर गिरोह के 29 लोगों को पकड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर सात लोगों को मार दिया था।
पोर्टल के हवाले से पुलिस प्रमुख एंथनी वगांबी मदांग ने कहा, “जिन्हें हमने पकड़ा है उन्होंने अपना जुर्म कबूला है लेकिन उन्हें अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।”
विज्ञापन
पकड़े गए कथित आदमखोरों में आठ महिलाएं शामिल है। ये सभी अपने शिकारों का मस्तिष्क खाते थे और प्राइवेट पार्ट्स का सूप बनाकर पीते थे।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए 29 लोग, एक हजार कथित आदमखोर लोगों के गिरोह का हिस्सा है और उन्हें पापुआ न्यू गिनी के कानून के अनुसार मौत की सज़ा दी जा सकती है।
विज्ञापन