{"_id":"5044b97cfbc15b5646dff87692f959e3","slug":"2-headed-calf-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतंगेज! जुड़वा नहीं ये है दो सिर वाला बछड़ा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरतंगेज! जुड़वा नहीं ये है दो सिर वाला बछड़ा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपकी आंखों के सामने दो बछ़डे हैं तो हम आपको बता दें कि ये जुड़वा नहीं बल्कि दो सिर वाला बछड़ा है।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, ओरगॉन के जामिएसन में एक नवजात बछड़े का शव मिला है जिसके दो मुंह हैं। किरस्चबॉम परिवार के निजी फार्म में जन्मा ये बछड़ा, पैदा होने के कुछ देर बाद ही मर गया।
फार्म के मालिक हैडी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा बछड़ा देखा है। हालांकि फार्म में 15 से 20 गाएं हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है।
परिवार ने इस अजीबोगरीब जानवर को अपने घर के फ्रीजर में सुरक्षित रख लिया है। उन्हें उम्म्ीद है कि इसे म्यूजियम में रखा जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभव है कि ये जुड़वा बछड़े हों जो किसी वजह से विकसित न हो पाए हों।
विज्ञापन