{"_id":"168d161f19a4ce05b7ec7d9af74723b3","slug":"107-year-old-woman-is-still-a-virgin","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है 107 साल की वर्जिन, अब तलाश रही है लड़का","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये है 107 साल की वर्जिन, अब तलाश रही है लड़का
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
107 साल की दादी को अपने लिए दूल्हे की तलाश है। चीन की वांग गुइंग 107 साल की हैं और उन्हें अपने लिए एक दूल्हे की तलाश है।
विज्ञापन
लेकिन इस पूरे मामले के पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है। दरअसल गुइंग के पिता नमक के व्यापारी थे और उनका बचपन अपने पिता, चाचा और परिवार के बाकी मर्दों को देखते हुए बीता।
वे अक्सर अपनी पत्नियों को मारा करते थे और यही सब देखकर गुइंग ने शादी न करने का फैसला कर लिया।
क्रेजीन्यूज की ख्ाबर के अनुसार, जैसे ही गुइंग के पिता और मां की मौत हुई वो देश के एक दूसरे कोने में चली गईं और 74 साल की उम्र तक बतौर किसान काम करते रहीं।
विज्ञापन
लेकिन उसके बाद उनके शरीर ने जवाब दे दिया। और अब 107 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।
गुइंग अपने भतीजे और भतीजियों के साथ रहती हैं और उनका मानना है कि सबकुछ भूलकर अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। लेकिन इतनी उम्र में भी वो इंतजार करने के लिए तैयार हैं। ताकि उन्हें कोई काबिल जीवन साथी मिल सके।
विज्ञापन