साप्ताहिक राशिफलः सितारे बदल रहे हैं चाल, कौन होंगे इस हफ्ते खुशहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी सप्ताह व्यवसायियों के लिए उत्तम रहेगा। जो व्यक्ति रोजगार में है उन्हें भी नौकरी में वृद्धि प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपका कड़ा परिश्रम दिखाई दे रहा है।
व्यवसायियों के लिए एक सलाह है कि इस समय किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें। थोड़ी सी सावधानी से आप इस लाभकारी समय का आनंद उठा सकते है। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। कोई है जो उनके जीवन में प्रवेश कर सकता है।
उनके साथ जितना हो सके उतना समय बिताए और इस बात को जाने कि उनके साथ आपका तालमेल कैसा बन रहा है। व्यक्तिगत स्तर पर कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती है किन्तु सप्ताहांत तक परिस्थितियां काबू में आ सकती है।
वृषभ: सप्ताह आपके लिए अत्यंत लाभकारी है
इस सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपके प्रदर्शन में अत्यधिक सुधार आएगा। आपका परिश्रम, आपका काम दूसरों को दिखाई भी देगा और वे आपकी प्रशंसा भी करेंगे।
आपके नवीन विचारों को लोग सराहेंगे। इस समय आप अपने करियर में ग़ज़ब का उछाल देख सकते है। वित्तीय स्तर पर भी यह समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी है।
इस दौरान आप किसी निजी संपत्ति को लेकर धन-निवेश कर सकते है। जहां तक स्वास्थय की बात है, तो आप एक आनंदमय और सुखमय सप्ताह व्यतीत करेंगे।
साथ ही घर-परिवार के साथ अधिकांश समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा और साथी के साथ आपके संबंधों में मिठास आएगी। उनके साथ सप्ताहांत में घूमने भी जा सकते है। इस समय का भरपूर आनंद लें।
मिथुनः आर्थिक हानि होने की संभावना है
आर्थिक रूप से भी आपको हड़बड़ी में निर्णय लेने से बचना होगा। आर्थिक हानि होने की संभावनाएं है।
हालांकि सप्ताह के मध्य में इन परिस्थितियों में सुधार आएगा और किसी ना किसी तरीके से सब आपके काबू में होगा। परिश्रम करते रहें, निकट भविष्य में लाभ अवश्य होगा।
कर्क: आकस्मिक आर्थिक लाभ होने के आसार हैं
आगामी सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है और आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवरतन देख सकते है।
व्यवसायिक स्तर पर भी आप ऊर्जावान रहेंगे और बहुत ही आक्रामकता के साथ प्रदर्शन करेंगे। कार्यस्थल में आपकी क्षमता की परीक्षा भी ली जा सकती है और परीक्षा में सफल होने के पश्चात आपकी सराहना भी हो सकती है।
आकस्मिक आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। संपत्ति पर निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है।
इस निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। व्यक्तिगत स्तर पर आप मौजूदा समय का आनंद उठाएंगे। परिवार के साथ दोस्तों को भी अधिकांश समय दे पाएंगे।
सिंहः स्वास्थ्य का ध्यान रखें
काम को लेकर तनाव ना लें और इसका असर अपनी सेहत पर ना पड़ने दे। इस सप्ताह स्वयं को आराम दे और यात्रा करने से बचे।
डॉक्टर के पास चेक-अप के लिए जाए तो बेहतर होगा। साथी और परिवार के सहयोग से आप जल्द ही स्वस्थ होंगे, इसलिए तनाव बिलकुल ना लें। सप्ताहांत तक सब बेहतर हो जाएगा।
कन्या: धन-वैभव का आनंद लेंगे
इस सप्ताह की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक रूप से होगी। आप बेहतर स्वास्थय और धन-वैभव का आनंद लेंगे।
व्यवसायियों और रोजगार वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत लाभकारी और सुखद है। व्यक्तिगत स्तर पर आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ग़लतफ़हमियों के चलते आपके निजी जीवन में तनाव हो सकता है जिसका सीधा प्रभाव आपके व्यवसायिक जीवन पर भी कुछ हद तक पड़ सकता है।
स्वास्थय के चलते सप्ताहांत तक खर्चों में वृद्धि होने के आसार है। इस दौरान सकारात्मक सोच रखे, सब बेहतर हो जाएगा।
तुला: स्वास्थय को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं
इस सप्ताह की शुरुआत आप थोड़े असमंजस में करेंगे। आपको स्वयं को संयमशील बनाए रखना है और अपना ध्यान एकत्रित करने की ज़रुरत है।
इससे अपने काम को प्रभावित ना होने दे। यह सलाह दी जाती है कि आप किसी नए काम की शुरुआत इस सप्ताह ना ही करें। लाभ होने के आसार कम है।
इस सप्ताह स्वास्थय को लेकर भी आप चिंतित हो सकते है। आप थोडा सतर्क रहने की सख्त आवश्यकता है। जहां तक प्रेम जीवन की बात है यह सप्ताह आपके लिए इस सिलसिले में सुखद रहेगा।
जो व्यक्ति अकेले है उनके जीवन में किसी के आने के आसार है। आप इस सप्ताह बाहर जाकर नए लोगों से मिलेंगे और इस समय का आनंद लेंगे।
वृश्चिक: आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है
आगामी सप्ताह आपके जीवन में अनेक सकारात्मक और सुखद अवसर आएँगे जिससे आपका यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस समय आपका पारिवारिक जीवन संपन्न रहेगा।
परिजनों के साथ अधिकांश समय व्यतीत करेंगे और उनके साथ गहन संवाद करेंगे। इस दौरान प्रबल आसार है कि आपको इस समय पैतृक संपत्ति में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
किन्तु इस समय आपको अपने व्यवसायिक जीवन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप छोटी से छोटी बात से भी चिंतित हो सकते है।
घर और ऑफिस के बीच सामंजस्य बनाए रखने के प्रयास में आपका प्रेम जीवन भी आहत होगा। इस समय आपको अपने भीतर इन परिस्थितियों से लड़ने का जज़्बा पैदा करना होगा।
जो व्यक्ति इस समय रोजगार की तलास में हैं उन्हें सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे जिनसे आपको सुकून प्राप्त होगा।
धनु: आर्थिक स्थिति में बेहतरी की संभावना बन रही है
आगामी सप्ताह आप एक प्रकार की चिंता से जूझते रहेंगे जो आपको गत दिनों से परेशान कर रही है। यह समस्या आर्थिक भी हो सकती है।
समाधान पाने हेतु आप किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बातचीत करे। आप अपने परिजनों और मित्रों से सलाह लें। व्यवसायिक स्तर पर आप अपने कड़े परिश्रम और सौभाग्य से लाभ प्राप्त करेंगे।
अपने वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रशंसा मिलेगी। वेतन वृद्धि के भी प्रबल आसार है। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी दिखाई दे रही है।
घरेलु स्तर पर विवाहित व्यक्तियों को बच्चों से प्यार मिलेगा और वे उनकी सफलता से गर्व महसूस करेंगे। कुल मिलकर यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा।
मकर: समय बहुत ही लाभकारी है
यह सप्ताह आपके जीवन में सफलता और सकारात्मकता के साथ कदम बढ़ाएगा खासकर विद्यार्थियों के लिए।
आपके लिए यह एक बहुत ही लाभकारी समय है जिसमे आपमें से कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने के प्रबल आसार बन रहे है।
इससे आप की विदेश जाकर अपनी मनपसंद पढाई करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक स्तर पर आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे और अपना काम जोशपूर्ण कर मनइच्छित परिणाम पा सकेंगे।
किसी भी बात का तनाव ना लें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। व्यवसायियों के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी दिखाई दे रहा है।
अब आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार के साथ भी बेहतर समय व्यतीत करेंगे और इस समय का आनंद लेंगे।
कुंभ: आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
ऐसे में सचेत रहे और समझदारी से काम ले। आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किन्तु प्रयास करके आप इसमें भी सप्ताहांत तक फेरबदल कर सकते है।
आप अपने परिवार विशेष रूप से भाई-बहनों के साथ आनंदमय समय बिताएँगे। साथी के साथ भी किसी यात्रा पर जाने के आसार है।
मीन: लाभ और सफलता मिलेगी
आगामी सप्ताह आपके लिए चुनौतियों से भरपूर रहेगा। संपत्ति को लेकर आप अपने निजी जीवन में कुछ अनचाही स्थितियों का सामना कर सकते है।
इससे आपको तनाव भी होगा और आप आर्थिक तंगी से भी गुज़र सकते है। इस समस्या का अस्थायी समाधान है कि आप निजी लोन ले लें। इससे आपके निजी जीवन में बेहतरी आएगी।
संयम से काम लें और देखे कि कैसे सब कुछ आपके हित में होता है। व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह फलदायक रहेगा। यात्रा के संकेत है।
व्यवसायिक जीवन में लाभ और सफलता दिखाई दे रहे हैं किन्तु आलस्य ना अपनाएं। सप्ताहांत तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा।