फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 30 june to 06 july

साप्ताहिक राशिफलः 30 जून से 6 जुलाई तक किस राशि पर सितारे मेहरबान

Mon, 30 Jun 2014 11:52 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 30 june to 06 july

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह में गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चंद्र व गुरु का संयोग भी होगा जो आपके लिए बहुत अच्छे संकेत दे रहा है। आप नए लक्ष्य बनाएंगे एवं उनको हासिल करने में सफल होंगे।

विज्ञापन


घर में शुभ एवं मांगलिक प्रसंगों का आयोजन कर सकते हैं। इस समय आपको अगर कोई मजबूरी होगी तो उसका हल प्राप्त होने की संभावना भी है।

आपके जीवन में कुछ नया हो सकता है एवं स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। यह परिवर्तन आपको ठीक नहीं लगेगा लेकिन आपके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी हो रही है यह समझकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषः भाई-बधुं की ओर से लाभ होगा

weekly rashiphal 30 june to 06 july

सप्ताह के प्रारंभिक 3 दिन अच्छे रह सकते हैं। आपको कार्य में निर्धारित सफलता मिलेगी। बहुत ही अच्छे यात्रा-प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बधुं की ओर से लाभ होगा।

आप अच्छा लेखन कार्य भी कर सकते हैं। महिलावर्ग सोने के ज़ेवरात और गहने की खरीदी में व्यस्त रह सकती है। इस समय आप मकान या जगह खरीदने संबंधी अपने किसी पुराने फैसले पर आगे बढ़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ  आप के सम्बंधों में मधुरता बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य के अनुरूप दवाई का असर होता हुआ दीखेगा। ऑफिस में सहकर्मीयों की ओर से आप को मदद मिलेगी और उनका पूरा साथ-सहयोग मिलेगा।


मिथुन: भाग्यवृद्धि के मौके मिलेंगे

weekly rashiphal 30 june to 06 july

इस सप्ताह आपकी बोली का जादू चलेगा। आपकी बातों पर गौर किया जाएगा। इसके अलावा आप तनाव को हलके में लेंगे एवं आप चुस्ती स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

आप भावुकता के प्रवाह में काल्पनिक दुनिया में पंहुच जायेंगे। इस समय के दौरान आप की धार्मिकता बाहर आएगी। आप परिवार के सदस्यों पर अपना विशेष ध्यान लगाएंगे।

भाग्यवृद्धि के लिए मौके मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में आप की कार्य सफलता के लिए आप का मनोबल और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

अलग अलग कार्यों में दक्षता आपको लाभ दिलाएगी। इस समय मित्र मंडल का विस्तार होगा एवं आपका व्यवहार उनको आपके सहयोग के लिए प्रेरित करेगा।


कर्क: शुभ समाचार मिलेंगे

weekly rashiphal 30 june to 06 july

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ आपके लिए शुभ होगा। इस समय अच्छी वस्तुओं की प्राप्ति होगी एवं शुभ समाचार मिलेंगे। सफलता एवं आय के लिए शुभ संकेत मिल सकते हैं। संतान संबंधित कार्य पूरे होंगे।

धार्मिक, आध्यात्मिक या मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिजन मिलाप खुशी देगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी हो सकता है।

सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बने हुए हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सोच विचार जरूरी है। संतान व पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार करें, जो आपके हित में होगा।


सिंह: धन व्यय करेंगे

weekly rashiphal 30 june to 06 july

इस सप्ताह में ग्रह दशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आप कार्य में व्यस्त रहने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस समय सेहत का ध्यान रखते हुए व्यायाम करें। गणेशजी की कृपा है, बस आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

सामाजिक कार्यों में ध्यान देना है। आप अपनी योजनाओं व आशाओं को साकार करने के लिए धन व्यय करेंगे, ऐसा लग रहा है। वर्तमान ग्रह दशा परिश्रम कराएगी और जोखिमपूर्ण कार्य करने का साहस भी देगी।

किसी विशेष कार्य में आगे बढ़ना है या नहीं पर विचार करेंगे और अंत में निर्णय गलत साबित होगा। इस समय बड़ों का मार्गदर्शन लें।

कन्या: स्त्री मित्रों से लाभ

weekly rashiphal 30 june to 06 july

वर्तमान समय में नयी खोज करने की इच्छा बढ़ेगी। यह समय लाभदायी है ऐसा कह सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्र में आपको यश और लाभ प्राप्त हो सकता है। स्त्री मित्रों की ओर से लाभ होने के संकेत है।

व्यवसाय का विस्तार करने के बारे में सोचेंगे। गृहस्थजीवन में मधुर संबंध बना रहेगा। प्रिय पात्र के साथ का मिलन आनंददायी रहेगा। बोली पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानीपूर्वक निर्णय लें।

शत्रु दस्तावेजी कार्य में आप के साथ धोखा कर सकते हैं, इसलिए आपको गणेशजी पहले से सावधान कर रहे हैं। मन में चलने वाली विपरीत विचारधारा की वजह से मन दुविधापूर्ण स्थिति में रहेगा।


तुला: आय के नए स्रोत

weekly rashiphal 30 june to 06 july

गणेशजी के अनुसार व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह का प्रारंभ आप के लिए सकारात्मक व तरक्कीपूर्ण साबित हो सकता है। जहां आय के नए स्रोत पैदा करने के लिए अच्छा समय है, वहीं नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

उच्च अधिकार की प्राप्ति हो सकती है। सरकार या सरकार संबंधित कामकाज से लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में आप आगे बढ़ सकते हैं। सप्ताह में आगे चल के आनंददायक पर्यटन की प्रबल संभावना भी है।

प्रेयसी के साथ आपकी मुलाकात रोमांचक बन सकती है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों अच्छा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। सप्ताह अंत पर सावधान रहें।


वृश्चिक: लाभ प्राप्त हो सकता है

weekly rashiphal 30 june to 06 july

गणेशजी का कहना है कि आप के अभी तक किये हुए कार्य की वजह से शरीर में थकान, आलस्य और मन में चिंता होगी, वे अब धीरे-धीरे अंकुश में आएगी। व्यापारियों को व्यवसाय में नई विचारधारा की जरूरत पड़ेगी।

नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा। कम्युनिकेशन गैप की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। सप्ताह में आगे पदोन्नति एवं कामकाज के विस्तार कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

गृहस्थजीवन का सुख मिलेगा। आयात-निर्यात व्यवसायियों को लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित जातकों के रिश्ते आएंगे। सप्ताह के अंत में आप किसी सुंदर स्थल पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं।


धनु: आकस्मिक धन प्राप्ति

weekly rashiphal 30 june to 06 july

सप्ताह के प्रारंभिक समय में आपको संभलकर चलना है। खासकर किसी नये कार्य का प्रारंभ न करें। अतिसंवेदनशीलता की वजह से मानसिक व्यग्रता रहेगी। बोली और व्यवहार पर संयम रखें। ऐसे समय में आप आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित होंगे। हो सके तो यात्रा करना टाल दें।

आकस्मिक धन प्राप्ति की संभावना है। सप्ताह में आगे चलकर आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पब्लिकेशन या अनुसंधान जैसे क्षेत्र से सम्बंधित जातकों को विशेष लाभ हो सकता है।

आपको व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के मौके प्राप्त होंगे। सप्ताह अंत में भूमि व जायदाद सम्बंधित कार्यों में तेजी आ सकती है।


मकर: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 30 june to 06 july

सप्ताह के प्रारंभ में आप व्यवसाय में विशेष ध्यान देंगे। दांपत्य सुख के लिए भी यह समय काफी अच्छा है। चंद्र-गुरु का संयोग आपके मनोबल को और आत्मविश्वास को बढाएगा। लेखन कार्य के लिए अच्छा समय है।

बौद्धिक और तार्किक बातों के लिए अच्छा समय है। साझेदारी में आपको लाभ होगा। सार्वजिनक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किन्तु सप्ताह में आगे चल के आप को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

किसी भी नये कार्य या बीमारी का उपचार हो सके तो अभी मत करें। अति संवेदनशीलता के चलते आप की मानसिक स्थिति ठीक नही रहेगी। वाणी का उपयोग सावधानी से करें।


कुंभ: सप्ताह का प्रारंभिक दौर शुभ है

weekly rashiphal 30 june to 06 july

कार्य में सफलता के लिए सप्ताह का प्रारंभिक दौर शुभ है, ऐसा गणेशजी का कहना है। आपको अब तक किए हुए कार्यों का फल मिलेगा। इस समय में आप सरल मार्ग अपनाकर सब कुछ हासिल करना चाहेंगे।

आप हर मोर्चे पर टक्कर देने के लिए तैयार हैं। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

मौज-शौक और वाहन सुख मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। नये वस्त्र और गहने की खरीदारी होगी। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। सप्ताह के अंतिम चरण में कुछ नया न करें, बेहतर होगा। पैसे की कमी रहेगी।

मीन : बजट से अधिक खर्च होगा

weekly rashiphal 30 june to 06 july

गणेशजी को लगता है कि आप ने जीवन को नियंत्रित करने के लिए बहुत से मानसिक अनुशासन का पालन किया होगा और उसे आप जाने नहीं देना चाहते होंगे। इस समय आप एक नयी विचार शैली का अनुसरण करेंगे।

आप बहुत ही सोच-समझकर योजना बनाएंगे और हर बात का विश्लेषण मन में कर रहे होंगे। आप लोगों तक पहुंचेगे लेकिन थोड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।

इस समय उत्साह और आपकी सोच को गति मिलेगी जो आपको विजयी बनाएगी। थोड़ा सा धैर्य रखें एवं अच्छी योजना सामने से ही मिलेगी। इस सप्ताह में आपको वित्तीय कमी रहेगी या बजट से अधिक खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed