फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 24 to 2 march

साप्ताहिक राशिफल : 24 फरवरी से 2 मार्च तक का राशिफल

Mon, 24 Feb 2014 08:52 AM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 24 to 2 march

परिवार में वाद-विवाद संभव है। अदालती एवं कानूनी मामलों में समझारी से निर्णय लें। शत्रुओं से सावधान रहें। आपको किसी से कुछ नुकसान नही होगा क्योंकि आप उनका डटकर मुकाबला करेंगे लेकिन सावधान रहने में ही समझदारी है।

विज्ञापन


गणेशजी को लगता है कि 24 तारीख को सायंकाल के बाद एवं 25 और 26 तारीख के दौरान महिला वर्ग के साथ सम्पर्क बढ़ेगा। कला-साहित्य से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
विज्ञापन


सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 27 से शुक्र, बुध और चंद्र कर्म स्थान में युति करेंगे जो आपकी कार्य करने की शैली को और निखारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : आर्थिक निवेश पर ध्यान देंगे

weekly rashiphal 24 to 2 march

इस सप्ताह शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा। 24 तारीख आपके लिए शुभ  है। इन दिनों आप कल्पना में खोए रहेंगे। 25, 26 तारीख को बाहर खाना न खाएं।27, 28 तारीख आनंद और उत्साह में बीतेगा। नाट्य, सिनेमा, संगीत कार्यक्रम, कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियो को विशेष सफलता मिलने के योग हैं।

कला की चारों ओर से प्रशंसा होगी। आर्थिक निवेश पर भी ध्यान देंगे, ऐसी संभावनाएं गणेशजी व्यक्त करते हैं। निवेश के अनुरूप आप खर्च करेंगे ऐसा हो सकता है। सूर्य-चंद्र की युति सप्ताह के अंत में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि कर सकता है।


मिथुन : विपरीत लिंग के व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ेगा

weekly rashiphal 24 to 2 march
सप्ताह आरंभ में आपके कार्य की प्रशंसा होगी व आप आनंदित होंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा व पदोन्नति की संभावना है। तदपश्चात चंद्र और शुक्र की युति होगी। आप दाम्पत्य सुख का आनंद ले पाएंगे। विपरीत लिंग के व्यक्ति की आेर आकर्षण बढ़ेगा। आमोद-प्रमोद के लिए आप खूब खर्च करेंगे।

परिवार में भी सभी के साथ आनंद और सौहार्द से समय बिताएंगे। तदपश्चात सप्ताह के अंत में शुक्र, सूर्य, बुध आपके आंठवे भाव में परिभ्रमण करेगा।

जिसके प्रभाव से शायद आप पर कार्यबोझ बढ़ सकता है, जिससे आप मानसिक और शारीरिक थकान महसूस
करेंगे। खान पान का ध्यान रखें, नहीं तो आपको किसी चीज से एलर्जी हो सकती है।

कर्क : अंतिम चरण में आकस्मिक धन खर्च होंगे

weekly rashiphal 24 to 2 march

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह एक तौर पर उत्साहपूर्वक माहौल बनेगा। वित्त, टैक्स, वित्तीय प्रवाह, वृद्धि-विकास, प्रेम सभी आपके केंद्र स्थान में रहेंगे। यह बात अलग है कि सूर्य का बल प्राप्त नहीं होने से आत्मविश्वास और प्रगति में थोड़ी कमी हो सकती है।

सप्ताह के पहले दो दिन आप नई रणनीति बनाने में बिताएंगे, कार्य में आप इमानदारी और निष्ठापूर्वक आगे बढ़ेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है।

आने वाले समय में इससे लाभ हो सकता है। व्यवसायियों को कारोबार में लापरवाही से बचना होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को सहकर्मियों का साथ नही मिलेगा या उच्चाधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह : इस सप्ताह आपका व्यय बढ़ेगा

weekly rashiphal 24 to 2 march

यह सप्ताह नकारात्मक नही है। चुस्ती-स्फूर्ति का अनुभव कर पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी में  किसी प्रकार की परेशानी होने की संभावना नहीं है, फिर भी सावधानी और समझदारी से काम करना आपके हित में रहेगा।

नौकरी और व्यवसाय में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपका व्यय बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में चंद्रमा दाम्पत्य जीवन के स्थान में चलेगा जो आप के लिए अशुभ तो नही है लेकिन इस समय आपको सावधान रहना जरुरी है।

कन्या : आर्थिक सुधार की संभावना है

weekly rashiphal 24 to 2 march

भाग्योदय का योग है। किसी कार्य को जल्दबाज़ी में न करें। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि हासिल होगी। कलात्मकता और सृजनशक्ति बाहर आएगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को कला प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा व आर्थिक सुधार की संभावना है।

सप्ताह मध्य के बाद स्वास्थ्य सम्बंधित सावाधानी रखनी पड़ेगी। संपत्ति, वाहन वगैरह के कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उनको ठीक से पढें। संतान की चिंता रहेगी। यात्रा हो सके तो टाल दें।

प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। सप्ताह का अंत प्रेम, श्रृंगार, रोमान्स, वस्त्र अभूषणों की खरीदारी से रोमांचक बनेगा। व्यापार व्यवसाय में विकास होगा। घर की ओर विशेष अभिरुचि रहेगी।

तुला : आर्थिक लाभ की संभावना है

weekly rashiphal 24 to 2 march

गणेशजी कहते हैं कि शुरुआती दिनों में आप जिद्दी स्वभाव का त्याग करें। आर्थिक लाभ की संभावना है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक मानसिकता से दूर रहें। छोटी यात्रा का योग है।

शुभ और धार्मिक कामों के लिए यात्रा का आयोजन हो सकता है। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। आर्थिक निवेश के लिए गंभीरतापूर्वक सोच सकते हैं। जमीन-मकान-वाहन आदि के दस्तावेज बनाने में सावधानी रखें।

माता एवं स्त्री संबंधित मामले आपके लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। छात्रों का स्वभाव अस्थिर रहेगा एवं पढ़ने में मन नही लगेगा। उच्च अभ्यास में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या में आप की रुचि बढ़ेगी ऐसी संभावना को टाल नहीं सकते। आपका सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक : आमोद प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे

weekly rashiphal 24 to 2 march

गणेशजी का कहना है कि आप आमोद प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। तन मन का सुख आपकी प्रसन्नता को बढ़ाएगा। प्रियजन के साथ मुलाकात सफल रहेगी। आपकी बोली में बहुत सौम्यता आएगी और आप बोली की मिठास से किसी भी व्यक्ति से अपनी बात मनवाने की क्षमता रखेंगे।

आप प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर से लोगों के सम्पर्क में रहने का प्रयास करेंगे। आने वाले समय में बौद्धिक मामलों में आपको असंमजसता रहेगी।

किसी भी अनावश्यक विचार में आप ऐसे अटके रहेंगे कि निर्णायक पल आपके हाथ से निकल जाएगा। यह समय मिश्रित फलदायी कह सकते हैं। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में बाधाओं का सामना करना होगा।

धनु : उपहार मिल सकता है

weekly rashiphal 24 to 2 march

सप्ताह आरंभ आपके लिए थोड़ा कष्टदायक है। दुर्घटना की संभावना है। अनावश्यक खर्च होंगे।अदालत संबंधित कार्यों में सावधान रहकर कदम उठाएं। अपनों से मतभेद की संभावना है। इसके बाद समय अच्छा है। आपको श्रेष्ठ दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा।

मित्रों, परिजनों की ओर से उपहार मिल सकता है। आपके मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कला, सिनेमा, ग्राफिक्स, सौन्दर्य, श्रृंगार क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों आर्थिक लाभ मिल सकता है। लोगों से संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे।

सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रवर्ग के लिए समय सामान्य साबित होगा।

मकर : आनंदपूर्ण समय व्यतीत करेंगे

weekly rashiphal 24 to 2 march

शांति एवं सद्भावना के कार्य करने के लिए छोटे-बड़े प्रवास कर सकते हैं। इसके उपरांत आगामी समय में आपकी जीवनशैली में भी परिवर्तन होने के आसार हैं। आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी और आपकी अपेक्षा पूर्ण हो सकती है।

सार्वजनिक जीवन मे आपको सम्मान मिलेगा। सप्ताह मध्य में आपको थोड़ा संभल के रहना है। गणेशजी की सलाह है कि आप मौज मस्ती के लिए गलत रास्ता न अपनाएं।

योग एवं मेडिटेशन का सहारा लेकर आप मानसिक रुप से शांति पा सकते हैं। काफी लोगों से मिलना, चर्चा में भाग लेना, ज्ञान का आदान-प्रदान आदि की संभावना प्रबल है। परिवार के साथ आप आनंदपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। नियमित रुप से आय की संभावना है।

कुंभ : अकेलापन महसूस कर सकते हैं

weekly rashiphal 24 to 2 march

आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। काम की प्रशंसा होगी। सरकार की ओर से लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र या सरकारी कंपनियों से करार होंगे, नया काम मिलेगा या नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद पर उन्नत्ति या नौकरी मिलने की संभावना है।

व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। अधिक खर्च की संभावना है। आयात-निर्यात कारोबार के लिए अनुकूल समय है। आपको लोगों के साथ स्पष्टवक्ता होकर सम्पर्क व्यवहार करना है।

सांख्यिकीय क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को कामकाज में पूरी तरह सावधान रहना चाहिए। सप्ताह अंत में निरंतर बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। इस समय के दौरान आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

मीन : जल्दबाजी बिलकुल न करें

weekly rashiphal 24 to 2 march

आप यह अच्छी तरह जानते हैं कि जीवन में मुफ्त कुछ भी नही प्राप्त किया जा सकता है। कर्म, प्रयत्न एवं कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। सप्ताह में मित्रों और रिश्तेदारों के लिए आपको बहुत से नये कार्य करने करने पडेंगे। इसमें आप को शारीरिक और मानसिक दोनों रुप से सक्षम रहना पड़ेगा।

अभी घर एवं व्यक्तिगत सम्बंधों में आपके सम्पर्क में आने वाला हर इन्सान आपका ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयत्न करेगा। उनकी कुछ मांगे भी होंगी। आप नयी योजनाओं को वर्तमान कार्यों में समाविष्ट करने में व्यस्त रहेंगे।

सप्ताह अंत में आप का मोह भंग हो सकता है एवं योजनाएं हाथ से निकल सकती हैं। आप जल्दबाज़ी बिलकुल न करें और कार्यशैली पर ध्यान केन्द्रित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed