फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 10 august to 16 august

साप्ताहिक राशिफलः दो ग्रहों की बदली स्थिति का लाभ इन राशि वालों को मिलेगा

Tue, 11 Aug 2015 11:51 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 10 august to 16 august
आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत एक अच्छे स्तर पर होगी और आप अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। अपने करीबियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा और प्यार से सब चीजें आपके अनुसार होंगी।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण काम भी आप आसानी से संभाल लेंगे। निजी स्तर पर आप अपने किसी पुराने मित्र से जिससे आपने लम्बे समय से बात तक नहीं की, अपनी मित्रता को फिर से बढाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

वृष राश‌िः ज़िन्दगी में कुछ उत्साहित होने वाला है

weekly rashiphal 10 august to 16 august

इस सप्ताह आसार है कि आपकी ज़िन्दगी में कुछ उत्साहित होने वाला है। अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी में होने वाले परिवर्तनों से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।

आपकी निजी ज़िन्दगी में आपके उत्साह को बढ़ाने के लिए आपके जीवन में किसी ख़ास का आना होगा और उनके साथ आपका सम्बन्ध मजबूती की ओर बढ़ेगा।

म‌िथुन राश‌िः आप थोड़े तनाव में रहेंगे

weekly rashiphal 10 august to 16 august

यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत और स्थिर बनाए रखना भी आपके लिए चिंतापूर्ण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े तनाव में रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक चीज़े ठीक हो जाएंगी।

आपका मूड भी ठीक होगा और आप बेहतर जीवनयापन करेंगे। इस समय आपमें गज़ब की उर्जा रहेगी जो आपको अपेक्षा से बढ़कर परिणाम हासिल करने में सहायक होगी।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः अधिकांश समय व्यस्त रहेंगे

weekly rashiphal 10 august to 16 august

इस सप्ताह आप अधिकांश समय व्यस्त रहेंगे। अपनी संभावनाओं पर दोबारा से विचार करने के लिए मौजूदा समय का प्रयोग करें। आराम करने के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल होगा।

हालाँकि आपका सकारात्मक व्यक्तित्व इस सप्ताह आपके सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान देने में आपकी मदद करेगा। आप आशावादी रहेंगे और आपकी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी संतुलित रहेंगी।

स‌िंह राश‌िः व्‍यक्‍त‌ित्‍व में बदलाव लाभप्रद रहेगा

weekly rashiphal 10 august to 16 august

इस सप्ताह की शुरुआत बहुत से काम, जिम्मेदारियां और व्यस्तता के साथ होगी। साथ ही आपके लिए भावनात्मक सुरक्षा अधिक अहम है।

इस दौरान आपके व्यक्तित्व में बड़े-बड़े परिवर्तन होने वाले हैं। इन परिवर्तनों से आप अपनी सभी कार्य गज़ब की कुशलता से पूरा करेंगे। इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा।

कन्‍या राश‌िः अधिक सतर्क रहना होगा

weekly rashiphal 10 august to 16 august

इस सप्ताह आपको अधिक सतर्क रहने की और अपने निर्णय शांति से लेने की आवश्यकता है। शांत दिमाग से ही आप अपनी समस्याओं को, अपनी बाधाओं को पार कर पाएंगे। किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें।

अगर आप अपने काम की समस्याओं का असर आप खुद पर न पड़ने दे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। कुछ समय के लिए कुछ बातों को राज ही रहने दे। साथ ही आपको अपनी शादीशुदा ज‌िन्दगी में रोमांस को और बढ़ाना चाहिए।

तुला राश‌िः खुद को आशंकित महसूस करेंगे

weekly rashiphal 10 august to 16 august

इस सप्ताह आप खुद को आशंकित महसूस करेंगे लेकिन आप अपने जीवन में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्रेम जीवन इस सप्ताह आपको काफी व्यस्त रखेगा।

व्यवसायिक स्तर पर भी आप अपने कुछ कार्यों पर विकास देखेंगे। आपकी कई योजनाएं इस समय लटकी हुई है। उन योजनाओं को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें।

वृश्‍च‌िक राश‌िः काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे

weekly rashiphal 10 august to 16 august
इस सप्ताह आप खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में आपको और भी बहुत से काम करने होंगे। आपके साथी महसूस करेंगे कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे है।


आपको संतुलन बनाए रखना होगा। एक आर्थिक चिंता आपका ध्यान और आपका समय की खपत करती रहेगी। कार्यस्थल में कुछ मुद्दों के चलते आप विचलित महसूस करेंगे।

धनु राश‌िः कुछ नया करने की कोशिश करेंगे

weekly rashiphal 10 august to 16 august

व्यक्तिगत स्तर पर आपके सामने अच्छा सप्ताह आने वाले है। इस सप्ताह आपकी परेशानियाँ भी दूर हो जाएंगी।

अपने निजी संबंधों को आप गंभीरता से लेंगे और अपने प्रेम जीवन में समृद्धि वापस ला सकेंगे। आप इस सप्ताह अधिकांश समय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे जो आपके प्रतिस्पर्धी भी देखेंगे।

मकर राश‌िः आर्थिक मामलें में भाग्यशाली रहेंगे

weekly rashiphal 10 august to 16 august

इस सप्ताह आप खुद को एक आर्थिक मामलें में भाग्यशाली और सुरक्षित महसूस करेंगे भले ही आप उखड़े मूड में क्यों न हो। कार्य सम्बंधित तनाव आपको घेर सकता है। आप खुद को व्यस्त पाएंगे।

यहाँ तक कि परिवार के साथ कुछ पल बिताने के लिए भी आपको समय नहीं मिलेगा। हालाँकि सप्ताह के अंत तक चीज़े आसान हो जाएगी और आप तनाव से भी मुक्ति पा सकेंगे।

कुंभ राश‌िः स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा

weekly rashiphal 10 august to 16 august

अपने पिछले सप्ताहों की तुलना में इस सप्ताह आप एक अलग ही रास्ते पर निकल पड़ेंगे। आपका यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यक्तिगत स्तर पर आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

प्रॉपर्टी डीलर्स को बाधाओं का सामना करना पड़ेगा पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आप में से कुछ मामूली परेशानियों से गुज़र सकते है। लेकिन सप्ताहांत तक सब सामान्य हो जाएगा।

मीन राश‌िः आर्थिक मामलों में खुशनुमा सप्ताह है

weekly rashiphal 10 august to 16 august

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा खासतौर पर आर्थिक स्तर पर तो अत्यंत ही खुशनुमा होगा। आप प्रसन्न रहेंगे और आपको कई अच्छी ख़बरें मिलेंगी।

इस सप्ताह की सबसे ख़ास बात आपके लिए यह होगी कि आप अपने सहयोगियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको एक बहुत ही लुभावना सौदा भी मिल सकता है। हालांकि अधिक काम करने से आप तनावग्रसित हो सकते है इसलिए खुद को काबू में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed