{"_id":"a87e46e1746f401faf7d4afa494ae975","slug":"uttar-pradesh-village-allahabad-kali-mata","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस गांव में किसी घर में दरवाजे क्यों नहीं हैं?","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
यूपी के इस गांव में किसी घर में दरवाजे क्यों नहीं हैं?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में यह अनोखा गांव है जहां किसी घर में न दरवाजे हैं न किसी घर में ताला लगाया जाता है। हम महाराष्ट्र के शनि शिंगनापुर धाम की बात नहीं कर रहे।
विज्ञापन
यह गांव उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। इस गांव का नाम है सिंगीपुर। गांव की आबादी करीब 500 है। गांव में सामान्य मध्यम वर्गीय लोग एवं आर्थिक रुप से कमजोर लोग रहते हैं। गांव के लोगों का मानना है कि इस गांव की रक्षा मां काली करती हैं।
विज्ञापन
जब भी किसी ने इस गांव में चोरी करने का प्रयास किया है मां काली ने उन्हें दंड दिया है। यहां चोरी करने वाले की मौत हो गई है या वह गंभीर रुप से बीमार हो गया। काली माता के दंड के डर से यहां कोई भी चोरी करने का साहस नहीं करता है।
विज्ञापन
लोगों की तांक झांक से बचने के लिए कुछ ग्रामीणों ने दरवाजे पर पर्देनुमा चटाई लगा रखे हैं। लेकिन गांव के किसी घर में दरवाजे नहीं हैं।