फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   transit shani in 2014

2014 में शनि करेंगे किसे परेशान और किस पर रहेंगे मेहरबान

Wed, 08 Jan 2014 01:29 PM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
transit shani in 2014

इस साल के अंत में शनि महाराज अपनी उच्च राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में पहुचेंगे लेकिन इस बीच 2 मार्च को शनि वक्री चाल चलेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि जब कोई पाप ग्रह वक्री चाल चलता है तो वह अधिक क्रूर यानी कष्टकारी हो जाता है। 'क्रूरा वक्रा महाक्रूराः'। ऐसे में जिन्हें शनि अभी सता रहें उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी।



इन तीन राशि वालों के खर्चे बढ़ाएंगे शनि महाराज

transit shani in 2014

इस साल मेष, कन्या और कुंभ राशि आय के मुकाबले व्यय बढ़ेगा। मानसिक परेशानी एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

संयम और शांति से काम लेना होगा अन्यथा अपनों से वाद विवाद के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। खास तौर पर कन्या राशि वाले व्यक्ति शनि की उतरती साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं।

इसलिए इस राशि के व्यक्तियों को विशेष सावधान और सजग रहने की जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राशि जिन पर शनि रहेंगे मेहरबान

transit shani in 2014

तुला राशि पर इन दिनों साढ़ेसाती चल रही है। बावजूद इसके शनि का गोचर इन्हें प्रसन्नता देगा। शनि वैसे भी तुला राशि वालों को अधिक कष्ट नहीं देते हैं।

चांदी के पाया के प्रभाव में होने के कारण तुला, मिथुन और कुंभ राशि वालों को इस साल शनि महाराज उन्नति एवं धन लाभ दिलाएंगे। भूमि एवं वाहन की प्राप्ति हो सकती है।


पारिवारिक सुख में वृद्घि होगी। संतान सुख मिलने की भी संभावना रहेगी। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ मिलेगा।


विज्ञापन

धन संपत्ति का लाभ दिलाएंगे शनि महाराज

transit shani in 2014

इस साल वृष, सिंह एवं धनु यह तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर शनि के ताम्र पाये का प्रभाव रहेगा। तांबे के पाया के प्रभाव में होने के कारण इस राशि के व्यक्तियों को शनि का शुभ फल मिलेगा।

उच्च शिक्षा की चाहत रखने वाले छात्रों को कामयाबी मिलेगी। वाहन एवं धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। विवाह के योग्य युवक युवतियों की शादी हो सकती है।

स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। संतान के इच्छुक व्यक्तियों की मुराद पूरी हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

इस राशि के व्यक्तियों को सावधान रहना होगा

transit shani in 2014

कर्क और मीन राशि वाले व्यक्ति इन दिनों ढैय्या के प्रभाव में हैं जबकि वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। यही कारण है कि इस साल इनके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं इसलिए कार्यों के प्रति अधिक सजग रहना होगा।

परिवार में किसी कारण से परेशानी और कलह संभव है। आय में कमी और व्यय बढ़ने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें दुर्घटना की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम अधिक करना होगा, जोखिम से बचें।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed