फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   sonia gandhi will come in mahakumbh

महाकुंभ में आएंगी सोनिया गांधी!

Fri, 25 Jan 2013 04:23 PM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/अमर उजाला ब्यूरो
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Jan 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi will come in mahakumbh
कुंभ मेले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आने का कार्यक्रम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का दावा है कि सोनिया गांधी ने कुंभ के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों को छोड़कर किसी भी सामान्य दिन में आने के लिए हामी भर दी है। उन्होंने कहा है कि कुंभ में आने का वह पूरा प्रयास करेंगी। कुंभ मेले में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद की वापसी ने भी सोनिया के कुंभ में आने के आसार बढ़ा दिए हैं, क्योंकि सोनिया गांधी कुंभ-2001 में भी आईं थी और स्वामी स्वरूपानंद के शिविर में उनसे मिलने भी पहुंची थीं।
विज्ञापन


कांग्रेस से किसी न किसी रूप में जुड़े तीन बड़े दिग्गज कुंभ मेला में इकट्ठा रहेंगे। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद और हरिचैतन्य ब्रह्मचारी को कांग्रेस का काफी करीबी माना जाता है। पिछले कुंभ की तरह से इस बार भी सेक्टर-7 में मानव उत्थान सेवा समिति का भव्य पंडाल तैयार हो रहा है। यह समिति कांग्रेस सांसद कांग्रेस सांसद सतपालजी महाराज की है।
विज्ञापन


कुंभ के दौरान सतपालजी महाराज इस पंडाल में अपने अनुयायियों को प्रवचन सुनाएंगे। कुंभ-2001 में सोनिया गांधी ने मानव उत्थान सेवा समिति का भी दौरा किया था। उस वक्त सोनिया स्वामी स्वरूपानंद के साथ हरिचैतन्य ब्रह्म्मचारी से भी मिली थीं। इस बार भी परस्थितियां कुंभ-2001 जैसी हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को कुंभ में आमंत्रित करने के लिए पार्टी स्तर से भी दिल्ली तक कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का कहना है कि वह पिछले दिनों दिल्ली गए थे तो सोनिया गांधी से उनकी बातचीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को कुंभ में आने का न्योता दिया तो सोनिया ने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों को छोड़कर सामान्य दिनों में इलाहाबाद आने का पूरा प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed