फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   sacred lake fundudzi south africa

आखिर क्या है उस झील में जो गया लौटकर नहीं आया

Thu, 23 Jan 2014 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jan 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
sacred lake fundudzi south africa

दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनसे पर्दा उठाने की जब भी कोशिश की गई रहस्य और गहरा होता गया। ऐसा ही एक रहस्य छुपा है दक्षिण अफ्रीका के एक झील में जिसका नाम है पांडुजी।

विज्ञापन


यह झील दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी ट्रांसवाल क्षेत्र में स्थित है। माना जाता है कि यह शापित झील है। इस झील के पास जो भी गया है उसकी मौत हो गयी है। अगर वह जीवित लौट आया भी तो अधिक दिनों तक जिंदा नहीं रह पाया।
विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक


इसका कारण क्या है इसे जानने की कई बार कोशिश की गई लेकिन हर बार जांच टीम के लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। यही कारण है कि आज तक यह झील एक रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस झील में मुटाली नदी से पानी आता है। इस नदी के स्रोत का भी पता नहीं चल पाया है। जबकि झील का पानी अजीबो-गरीब तरीके से ज्वार भाटा की तरह उठता गिरता रहता है।


झील के आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का मानना है कि यह झील का स्वामी एक विशाल अजगर है जो मुटाली नदी के क्षेत्र में रहता है। यह उर्वरा के देवता हैं। यह नहीं चाहते कि कोई भी इस झील के आस-पास आए।

देवता हर साल एक अविवाहित स्त्री की बलि मांगते हैं और इन्हें खुश रखने के लिए डोम्बा नृत्य का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed