फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   roopkund lake mystery

एक झील जहां हर तरफ बिखरा है नरकंकाल, जानिए क्या है राज

Thu, 26 Jun 2014 03:35 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
roopkund lake mystery

उत्तराखंड की पहाड़ियों के बीच एक बर्फीली झील है। सर्दियां आते ही इस झील का पानी जम जाता है लेकिन गर्मी के मौसम में बर्फ पिघलने से झील में पानी आ जाता है। दिखने में खूबसूरत यह झील रूपकुंड के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


इस झील तक पहुंचने का मार्ग कठिन होने के कारण पर्वतारोही ही इस झील तक पहुंच पाते हैं। घटना 1942 की है कुछ पर्वतारोही इस झील तक पहुंच गए। यहां आकर जब उन्होंने यहां का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

इतने सारे नरकंकाल यहां कैसे आए

roopkund lake mystery

खूबसूरत झील के चारों तरफ नरकंकाल बिखरे पड़े थे। इसके बाद से ही यह स्थान रहस्य बना हुआ है और इस बात की खोज चल रही है कि आखिर इतने सारे नरकंकाल यहां कैसे आए, वह कौन से लोग हैं जिनके नरकंकाल यहां बिखरे हुए हैं।

समय-समय पर इस रहस्य से पर्दा हटाने के लिए अलग-अलग तथ्य आते रहे हैं।

क्या यह जापानी सैनिकों का नरकंकाल है?

roopkund lake mystery

एक मत है कि द्वितीय विश्व युद्घ के समय जापानी सैनिक इस रास्ते से गुजर रहे थे। बर्फीले पहाड़ियों के बीच उन्हें रास्ता समझ नहीं आया और भटकने लगे। अधिक ठंड की वजह से इन सैनिकों की यहां मौत हो गई। जबकि दूसरा तथ्य कुछ और ही कहता है।

विज्ञापन

राजा और उनके काफिले की मौत

roopkund lake mystery

एक अन्य मत यह कहता है कि, प्राचीन काल में जसधावल नामक राजा संतान प्राप्ति की इच्छा से कुछ लोगों के साथ नंदा देवी की यात्रा पर निकले।

मार्ग में अचानक ओलावृष्टि होने लगी। इससे बर्फीले झील में सभी की समाधि बन गई।

वैज्ञानिक तथ्य यह कहता है

roopkund lake mystery

सबसे नवीन तथ्य यह सामने आया है कि, 9वीं शताब्दी में इस क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। उस समय जो भी लोग इस क्षेत्र में थे उन सबकी मौत हो गई। रुपकुंड के आस-पास बिखरे नरकंकाल उन्हीं लोगों के हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed