फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   preity zinta took holy bath in kumbh

प्रीति जिंटा ने संगम में लगाई मौन डुबकी

Mon, 11 Feb 2013 03:46 PM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Feb 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
preity zinta took holy bath in kumbh
फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा और जाने-माने वाद्ययंत्र वादक (ड्रमर) शिवमणि ने रविवार को मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाई। प्रीति पूरे दिन मौन रहीं। परमार्थ निकेतन के शिविर में यज्ञ के दौरान उन्होंने परिवार की सलामती के लिए आहुतियां भी डालीं।
विज्ञापन


वहीं शिवमणि ने परमार्थ शिविर में अपनी प्रस्तुति से देसी व विदेशी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। परमार्थ के शिविर में सुबह मौनी अमावस्या के अवसर पर देश व दुनिया के लोगों की सलामती के लिए यज्ञ किया गया। इस मौके पर परमार्थ के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी ने गोविंद बोलो हरि, गोपाल बोलो गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। दैवी सम्पद अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के ऋषि कुमारों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रीति ने मौनी अमावस्या के कारण मौन धारण कर रखा था। इसलिए उन्होंने मीडिया से बात तो नहीं की हालांकि यज्ञशाला में पहुंचकर परिवार की सलामती के लिए आहुति जरूर डाली। इसके बाद वे मुनि जी व शिवमणि के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। शिविर से अरैल तट पहुंचने पर उन्होंने सफाई अभियान के दौरान श्रमदान भी किया। संगम में डुबकी के बाद भी सफाई अभियान चला। कार्यक्रम के दौरान साध्वी भगवती, राम महेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed