फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   naga sadhu re-examined in order to

नागा साधु की दोबारा मेडिकल जांच के आदेश

Fri, 22 Feb 2013 10:57 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 22 Feb 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
naga sadhu re-examined in order to
हाईकोर्ट ने जीवित समाधि लेने की मांग करने वाले नागा साधु स्वामी श्यामानंद का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने चिकित्साधिकारियों से नागा साधु की आपत्तिजनक तस्वीर भी बदलने को कहा है।
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को कुंभ मेला के चिकित्साधिकारी मेजर डॉ. बीपी सिंह अदालत में हाजिर हुए। कोर्ट में उन्होंने अपनी रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण दिया। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सुनील अंबवानी और न्यायमूर्ति भारत भूषण की खंडपीठ चिकित्सकीय रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थी।
विज्ञापन


खंडपीठ ने चिकित्साधिकारी को अपनी रिपोर्ट में यह बताने को कहा है कि क्या नागा साधु नौ दिनों तक समाधि लेने की हालत में हैं या नहीं। चिकित्सा रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया था। कोर्ट ने नागा साधु की आपत्तिजनक तस्वीर रिपोर्ट को बदलकर दूसरी तस्वीर लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। मालूम हो कि श्यामानंद सरस्वती ने जीवित भूमि समाधि लेने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed