मंगल पहुंचा तुला राशि में क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल तुला राशि में पहुंच चुका है। इससे मंगल का शनि और राहु के साथ त्रिग्रही योग बना है। इस राशि में मंगल सितंबर तक रहेगा। इस बीच 1 मार्च को तुला राशि में वक्री होकर 25 मार्च को कन्या राशि में पहुंचेगा।
20 मई को कन्या राशि में मार्ग होकर 14 जुलाई को तुला राशि में वापस लौटेगा। 4 सितम्बर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में पहुंचेगा।
मंगल के इस राशि परिवर्तन का देश दुनिया के साथ आपकी राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा है मंगल का राशि परिवर्तन बता रही हैं ज्योतिषशास्त्री राजरानी शर्मा।
मेष राशिः उत्तेजना पर काबू रखें
प्रेम संबंधों पर भी इस स्थिति का सीधा असर होते देखा जा सकता है। इस समय में आपको अधिक क्रोध के साथ साथ उत्तेजना की स्थिति भी प्रभावित कर सकती है।
वृष राशि: दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें
मंगल का इस राशि में पहुंचना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। अचानक होने वाले बदलाव परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य बनी रह सकती है।
इस समय आपको किसी दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचने की कोशिश करनी चाहिए अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में परिवर्तन
मंगल का यह गोचर आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होने का संकेत देता है। संतान संबंधी विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत होगी।
इस समय आपका मन मंत्र सिद्धि के अलावा कुछ नई बातों को जानने की ओर लगा रह सकता है। नए लोगों के साथ मेल जोल बढे़गा पर लेकिन किसी पर जल्दी से विश्वास कर लेना सही नही होगा।
कर्क राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान संबंधित परेशनियां हो सकती है, शिक्षा में किन्ही कारणों से रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशिः नौकरी में उतार-चढा़व
अत: शांत रहकर स्थिति को समझें और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। व्यवसाय एवं नौकरी में उतार-चढा़व की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि: लोन लेना पड़ सकता है
बुघ की इस राशि के व्यक्तियों को आर्थिक क्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ खास जरुरतों के लिए लोन लेना पड़ सकता है।
वाणी में संयम और नरमी बरतें अन्यथा दूसरों को आपके व्यवहार से कष्ट हो सकता है। इससे लोगों आपकी छवि खराब होगी। अत: किसी प्रकार के अपशब्द कहने से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि: स्थान परिवर्तन की संभावना
जिन लोगों का जन्म तुला राशि में हुआ है उनके लिए मंगल का गोचर कई मामलों में परेशानी देने वाला हो सकता है। मानसिक चिंताओं में वृद्घि होगी।
क्रोध भी अधिक रह सकता है। ग्रहों का प्रभाव आपकी मन: स्थिति को अधिक प्रभावित करने वाला होगा। व्यवसाय में परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी में है तो स्थान परिवर्तन की भी संभावना बनती है।
वृश्चिक राशिः स्वास्थ्य का ध्यान रखें
मंगल आपकी राशि से 12 स्थान में होगा। इससे कायों में रुकावटें और बनते हुए कामों में बाधा आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है और क्रोध बढ़ सकता है।
घर से दूर जाने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस समय आप किसी लम्बी दूरी की यात्राओं पर भी जा सकते हैं।
धनु राशिः लोगों के साथ मेलजोल बढे़गा
सामाजिक रुप से आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। लोगों के साथ मेलजोल बढे़गा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।
मकर राशि : पदोन्नति का लाभ मिल सकता है
आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा, व्यस्त रह सकते हैं। जिन लोगों की ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।
विपरीत ग्रह दशा में परिणाम नकारात्मक रहने की संभावना है। जल्दबाजी से कोई भी निर्णय न लें। उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें, विवाद से आपकी समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ राशि : भाग्य में बाधा से परेशानी
इस समय धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। परंपरा से हटकर काम करने का प्रयास भी कर सकते हैं।
मीन राशिः भाग्य का साथ मिल सकता है
इस राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। आपके कामों में सुधार होगा। लेकिन कार्य में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
आय के साधन सीमित ही बने रहेंगे जबकि, व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों से दूरी बढ़ने की संभावना है, आपस में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।