फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   love astrology sex relationship 12 december

सितारों की चाल बताती है, प्रेमियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

Fri, 12 Dec 2014 03:14 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
love astrology sex relationship 12 december

मेष राशि

विज्ञापन

आज आप अपने प्रियजनों के साथ-साथ अपने प्रेमी से भी खफ़ा रह सकते हैं। कुछ ऐसी बाते आपके मन में घर कर सकती है जिनका कोई सिर-पैर नहीं होगा। आप बेकार की बातों में उलझने से पहले बात की गहराई तक जाने का प्रयास करें और सोचें कि बिना कारण गुस्सा क्यूं।


वृष राशि

प्रेम संबंधों में गतिविधि होते रहना बहुत आवश्यक माना गया है अन्यथा आपके प्रेमी जीवन में नीरसता और वीरानी छा सकती है। आपकी क्या डिमांड है, इसे आपको समय-समय पर प्रेमी को साफ़ शब्दों में बता देना चाहिए और आपका प्रेमी क्या चाहता है इसका भी पूरा ख्याल आपको रखना चाहिए, तब आप पाएंगे कि प्रेम संबंध कितने अच्छे पनप रहे हैं।


मिथुन राशि

आज आपके हाव भाव से प्रेमी को आप यह जताना चाहेगें कि आप उसकी कितनी परवाह करते हैं लेकिन आपका प्रेमी आपकी हरकतों को नजर अंदाज कर सकता है। यदि आप वाकई में प्रेमी की परवाह करते हैं तब आपको कुछ ऐसा नया करना चाहिए जिससे प्रेमी को इस बात की सच्चाई पर विश्वास हो जाए।

प्रेमी को लेकर आपके अनावश्यक व्यय हो सकते है

love astrology sex relationship 12 december

कर्क राशि

आपको आज अपने खास से बात करने का अवसर मिल सकता है और आप उससे कोई वस्तु मांगने की ईच्छा भी जाहिर कर सकते हैं। उपहार देना गलत नहीम है लेकिन आप धरातल पर रहते हुए और अपनी जेब का ख्याल रखते हुए ही मांग को पूरा करें जिससे आपके प्रेम संबंधों पर भी कोई आंच ना आए और आपकी ईच्छा भी पूरी हो जाए।


सिंह राशि

प्रेम संबंधों को लेकर कोई ऐसी बात जो आपको असामान्य लग सकती है और उसे लेकर आप बेचैनी का अनुभव कर सकते है, ऐसा होने की संभावना बनती है। इसका कारण बोरियत भरा प्रेमी जीवन भी हो सकता है जिसमें आप कुछ नयेपन की उम्मीद अपने प्रेमी से कर सकते हैं। अपने अह को किनारे करते हुए आप भी इसकी पह्ल कर सकते हैं।


कन्या राशि

आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा साबित हो सकता है। प्रेमी को लेकर आपके अनावश्यक व्यय हो सकते है जिन्हें आप चाहकर भी टाल नहीं सकते हैं। दिन को आपके मनोनुकूल नहीं कहा जा सकता है। मन में खिन्नता भी बनी रह सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए आप प्रेमी के साथ गणेश जी के दर्शन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वाले साथी के प्यार में डूबे रहेंगे

love astrology sex relationship 12 december

तुला राशि

प्रेमी जीवन में भी आप एक लीक पर चलने जैसा काम कर रहे हैं। कुछ हटकर करने का भी सोचें या फ़िर अपने आसपास के लोगों को देखें और उनसे सीखें कि वह कैसे एंजोय कर रहे हैं। यदि आप कुछ समय अपने खास मित्रों के साथ बिताना चाहते हैं तो बेशक बिता लें इससे आपकी दिनचर्या में नयापन भी आएगा।


वृश्चिक राशि

आज आपकी एक मुस्कान पर आपका प्रेमी आप पर फ़िदा हो सकता है। अपनी मोहल अदाओं से आप उसे अपने प्रेम पाश में बांधे रख सकते हैं जब तक आप चाहें। आपका प्रेमी भी आपको अपने से अलग देखना नहीं चाहेगा और आपका प्रेम चरम सीमा तक पहुंच सकता है।


धनु राशि

आज आप दोनों के भीतर की ऊर्जा का स्तर एक समान बना रह सकता है। आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को अपनी जरुरत महसूस कर सकते हैं। एक व्यक्ति दूसरे के लिए कितनी अहमियत रखता है इसका अहसास आप दोनों को होगा। इससे आप एक बार फ़िर से कई वादे एक-दूसरे के साथ कर सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि वालों को प्यार में संयम से काम लेना होगा

love astrology sex relationship 12 december

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आज किसी मामूली सी बात को लेकर आप दोनो के मध्य तनाव की स्थिति उभर सकती है। यदि आप चाहे तो इस स्थिति से बचा जा सकता है। इतना बडा मुद्दा बनाने की बजाय एक व्यक्ति चुप रहता है तो बात ज्यादा आगे बिगडे़गी नहीं।


कुंभ राशि

आपको ज्यादा बात करने की आदत नहीं है। बोलने की बजाय आप प्रेमी की बातों को सुनना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन अभी तक आप दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जान चुके हैं इसलिए एक बार फिर से अजनबी बनकर नए सिरे से लव लाईफ का आरंभ करें ताकि इसमें कुछ रंगत आ सके।


मीन राशि

आप बहुत दिन से किसी को मन ही मन में चाह रहे हैं लेकिन कहने की हिम्मत नहीं रखते तब आप आज अपने दिल की धडकनों को रोकते हुए मन की बात कह सकते हैं। आप शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं लेकिन बात करने की हिम्मत तो आपको जुटानी ही पडे़गी। यदि प्रत्यक्ष रुप से मन की बात नहीं कह सकते हैं तब मैसेज के द्वारा कह दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed