फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   election of office bearers of akhadas will be hold in kumbh

महाकुंभ में अखाड़ों को मिलेगा नया रूप

Fri, 01 Feb 2013 11:41 AM IST
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
election of office bearers of akhadas will be hold in kumbh
इस कुंभ में अखाड़ों का नया रूप मिलेगा। परंपरा के अनुसार अखाड़ों के भीतर नई कार्यकारणी के लिए चुनाव होगा और नए पदाधिकारी एवं इस कुंभ के दौरान प्रयाग में नागा बने संन्यासियों को अंतिम शाही स्नान में शामिल किया जाएगा। चुनाव को लेकर अखाड़ों में कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


अखाड़ों के भीतर कई पद होते हैं। अखाड़ों भंडारी, कारोबारी, कोतवाल, पुजारी, सचिव, श्रीमहंत जैसे सभी पदों की अपनी-अपनी जिम्मेदारी होती है और हर पद महत्वपूर्ण माना जाता है। हर छह साल में नई कार्यकारिणी का गठन होता है।
विज्ञापन


परंपरा रही है कि नई कार्यकारिणी का चुनाव इलाहाबाद में ही होगा, सो इलाहाबाद में अर्धकुंभ या कुंभ के दौरान ही अखाड़ों में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। हालांकि आपात परस्थितियों में बीच में किसी दूसरी जगह कुंभ के आयोजन के दौरान भी कुछ पदों पर फेरबदल कर दिए जाते हैं लेकिन नई कार्यकारणी का पूर्ण गठन संगम नगरी में ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपोनिधि आनंद अखाड़ा के थानापति भैरोगिरी जी महाराज बताते हैं कि जो भी नए पदाधिकारी चुने जाएंगे, अंतिम शाही स्नान उन्हीं का होगा। इनके साथ वो नए नागा भी 15 फरवरी को अंतिम शाही स्नान करेंगे, जिन्हें इस कुंभ में दीक्षा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed