फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   election 2014 narendra modi astrology

यह है मोदी की कुंडली में राजयोग का राज

Tue, 18 Mar 2014 07:29 AM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
election 2014 narendra modi astrology

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को घोषित किया है। मोदी भी नकली लाल किले से भाषण देकर यह जता चुके हैं कि वह किस कदर प्रधानमंत्री बनने के लिए लालायित हैं।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की यह चाहत पूरी होगी या नहीं यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद पता लग ही जाएगा। लेकिन इसमें काफी वक्त है, इसलिए भविष्य की इस घटना को ज्योतिष की दृष्टि से देखते हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं?

विज्ञापन

अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

election 2014 narendra modi astrology

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। वर्तमान में नरेंद्र मोदी चंद्रमा की महादशा और राहु की अंतर्दशा के प्रभाव में चल रहे हैं। चंद्रमा कुण्डली में नीच का होकर स्थित है तथा राहु योगकारक होकर पंचम स्थान में स्थित है।

इस दशा के अनुसार इन्हें काफी परिश्रम करना होगा। चुनाव के दौरान कई विवादों के कारण परेशानी का सामना करना होगा। लेकिन काफी हद तक अच्छे नतीजे इन्हें जरूर प्राप्त हो सकते हैं।

किसी महिला का सहयोग लेना पड़ेगा

election 2014 narendra modi astrology

मोदी की कुण्डली में शनि की साढेसाती का आरंभ हो चुका है। शनि के प्रभाव के कारण मानसिक तथा शारीरिक परेशानियां बढ़ेगी।

लेकिन, प्रजा सुख का कारक ग्रह शनि इनकी कुण्डली में तीसरे एवं चतुर्थ स्थान का स्वामी होकर उच्च पद का संकेत भी दे रहा है। राजनीति के मैदान में अपना पक्ष मजबूत बनाने के लिए किसी महिला का सहयोग लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed